सरकार की नाकामी जनता के बीच उजागर : लल्लू
उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। कहा कि दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर मायावती नहीं निकल रही हैं।
जासं, बस्ती : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी जनता के बीच उजागर हो चुकी है। हाथरस की घटना पर सरकार चुप्पी साध ली है। सिर्फ विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने का हथकंडा अपनाया जा रहा है। वह रविवार को शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि हाथरस मामले में सीबीआइ जांच की घोषणा होने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी। कहा कि पुलिस अराजकता रोकने के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है। लाकडाउन में मजदूरों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। कहा कि दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर मायावती नहीं निकल रही हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन इसका संकेत हैं। हमें चुप नहीं बैठना है। सड़कों पर लगातार संघर्ष जारी रखना है।