आखिरी दिन 14 ने किया नामांकन
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
जागरण संवाददाता, बस्ती : सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन 14 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया। अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को छोड़कर किसी भी पद पर लड़ाई की संभावना नहीं है। चुनाव अधिकारी मोती चंद पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए गोपाल चंद्र पांडेय, महामंत्री पद पर राजेश सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरविद कुमार पांडेय व अजय प्रताप सिंह तथा उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए शरद कुमार चतुर्वेदी व वासुदेव मिश्र ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए चंद्र प्रकाश वर्मा ने उम्मीदवारी की है। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए उतने ही आवेदन आये हैं। यदि सभी पर्चे शुक्रवार को वैध पाये जाते हैं और कोई नाम वापस नही लेता है तो पांच अक्टूबर को अध्यक्ष, महामन्त्री व कोषाध्यक्ष पद के लिये ही मतदान होगा।
तीन दिनों तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल तीस प्रत्याशियों ने 23 पदों के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोंका है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बद्रीप्रसाद दुबे, राम सुरेश वर्मा, गोपाल चंद्र पांडेय, महा मंत्री पद के लिए अजय कुमार पांडेय,मीना सिंह, शिवनारायण पांडेय, शशी प्रकाश शुक्ल व राजेश कुमार सिंह ने दावेदारी की है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अरविद कुमार पांडेय, अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर बामदेव मिश्र , शरद कुमार चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, संयुक्त मंत्री विमलेन्दु मणि त्रिपाठी , कृष्ण नरायण पांडेय, आत्मा प्रसाद, कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल दत्त चतुर्वेदी, पवनसुत ओझा तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर अश्वनी कुमार, राजेंद्र सिंह, रणविजय सिंह,राजकुमार, राजीव गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए प्रशांत कुमार भारती, अरविद कुमार दुबे, शैलेन्द्र कुमार पाठक, शैलेश कुमार, अनमोल रतन पांडेय व मस्तराम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।