Move to Jagran APP

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मंच पर दिखे कई प्रदेशों के रंग

: भारत की विविधता भरी सांस्कृतिक खूबियों से एक-दूसरे को रूबरू कराने पहुंचे

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 02:09 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 02:09 AM (IST)
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मंच पर दिखे कई प्रदेशों के रंग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मंच पर दिखे कई प्रदेशों के रंग

बरेली, जेएनएन : भारत की विविधता भरी सांस्कृतिक खूबियों से एक-दूसरे को रूबरू कराने पहुंचे चौदह राज्यों के विद्यार्थी एकता के रंग में रंग चुके हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पाने के बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। मंच पर कार्यक्रमों के जरिये प्रदेशों की खूबियां बता रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की टीमों ने मंच पर नृत्य, लोकगीत, नाटक-मंचन की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

prime article banner

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर चल रहा है। इसमें आए एनएसएस के स्वयंसेवकों में समाजसेवा और एकता का भाव भरा जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि कांठ के प्राचार्य डॉ. बृजपाल सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों में एकता की भावना को सराहा। मंच पर उत्तर प्रदेश ने अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। इसके बाद झारखंड और मध्यप्रदेश की टीमों ने 30-30 मिनट के अंतराल में अपनी संस्कृति का खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। उप्र एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज यादवेंद्र, डॉ. राहुल सिंह, रुविवि के एनएसएस प्रभारी डॉ. सोमपाल सिंह, अंजू महाजन, अर्चना राजपूत, रेनू चौहान, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. हर्षिता, डॉ. मंजू आदि मौजूद रहे। इससे पहले हुए जम्मू कश्मीर के कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने प्रदेश के प्रति लोगों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर बेहद खूबसूरत है। पूरे प्रदेश में आंतक की परछाई नहीं है।

युवा व किसान देश की रीढ़ की हड्डी के समान

बरेली : यूथ कांग्रेस कमेटी बरेली लोकसभा की ओर से शनिवार को नेहरू युवा केंद्र में युवा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन रहीं।

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिनों का नारा देकर सत्ता में आई। आज देश के अन्नदाता किसानों का उत्पीड़न इसी सरकार में हो रहा है। नौजवानों को नौकरी के ख्वाब दिखाकर ठगा गया। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महंगाई की मार, महिलाओं पर अत्याचार सब मोदी सरकार में ही हुए हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि युवा व किसान दोनों हमारे देश की रीढ़ की हड्डी के समान है। भाजपा सरकार इन्ही दो वर्गो को कमजोर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ तेजी से युवा वर्ग जुड़ रहा है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। कार्यक्रम के आयोजन यूथ कांग्रेस बरेली लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुज गंगवार ने किया। इस दौरान कमलेश ठाकुर, जियाउर्रहमान, दीपक वाल्मीकि, सुरेंद्र पांडेय, अमजद सलीम, केके दीक्षित, उमेश आर्य, दिनेश दद्दा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.