ट्रैक्टर के हैरो से टकराई बाइक, युवक की मौत
जासं, बरेली : आंवला के रौंधी गांव के पास रविवार रात ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में आने
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 02:08 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 02:08 AM (IST)
जासं, बरेली : आंवला के रौंधी गांव के पास रविवार रात ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की देर रात मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। आंवला क्षेत्र के करैना गांव निवासी लालाराम (30) नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। दो दिन पहले ही घर छुट्टी मनाने आए थे। रविवार शाम को वह रात में आंवला से लौट रहे थे। जैसे ही व रौंधी गांव के पास पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें