तालाब में मिला लापता युवक का शव, हत्या का आरोप
सिरौली क्षेत्र के गांव गुरु गाव में लापता एक युवक की लाश रविवार सुबह तालाब में मिली।
संवाद सूत्र, गुलड़िया : सिरौली क्षेत्र के गांव गुरु गाव में लापता एक युवक की लाश रविवार सुबह तालाब में मिली। उसे पड़ोसी बुलाकर ले गया था। घटना के बाद से आरोपित परिवार संग फरार है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव गुरु गांव निवासी सोमपाल गंगवार का पुत्र राजेश गंगवार (32) शनिवार शाम से गायब था। रविवार सुबह उसकी लाश गाव के पश्चिम में एक तालाब में मिली। सुबह गाव के लोग शौच को निकले तो जानकारी हुई। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव तालाब से निकाला। सिरौली थाने के कोतवाल राम अवतार सिंह ने बताया कि मृतक की मा मीना देवी की ओर से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।
सुबह आरोपित का परिवार हो गया फरार
मीना देवी ने बताया की शनिवार शाम लगभग सात बजे मुहल्ले का पोशाकी राजेश को घर से बुलाकर ले गया था। रास्ते में लोगों ने उसके हाथ में रस्सी व छुरा देखा था। शनिवार रात को ही अनहोनी की आशका में राजेश को आधी रात तक तलाशा गया लेकिन सुराग नहीं लगा। इस संबंध में आरोपित से पूछा गया तो उसने कह दिया वह तो जुआ खेलने गया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं पता। सुबह पोशाकी का पूरा परिवार गाव से फरार हो गया। मीना देवी को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने बेटे की हत्या कर लाश तालाब में फेंक दी है। तीन किमी की दूरी तीन घंटे में तय कर पाई पुलिस
मामले की जानकारी सुबह सात बजे पुलिस को दे दी गई मगर थाने की चौकी बड़ागाव की पुलिस घटनास्थल पर लगभग दस बजे पहुंची, जबकि चौकी से घटनास्थल की दूरी मात्र तीन किमी है। इस बीच यूपी 100 भी पहुंची। बाद में थाना सिरौली पुलिस भी आ गई। कोतवाल राम अवतार सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को भेजा गया। मैं रात से ही महानगर में ड्यूटी पर हूं।