युवा नेता ने कहा- पिटवाऊंगा, वीरपाल बोले-नौजवानों में गुस्सा स्वाभाविक
सेक्युलर मोर्चा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग में बात संस्कारों को भी हो रही है।
By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 07:00 PM (IST)
जेएनएन, बरेली : सेक्युलर मोर्चा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग में बात संस्कारों को भी हो रही है लेकिन, एक दूसरे के लिए कहे जाने वाले अपशब्द रुक नहीं रहे हैं। बात गाली से आगे बढ़कर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी तक जा पहुंची है। ऐसी ही तनातनी वाला एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें सपा नेता से सेक्युलर मोर्चा के नेता कह रहे हैं कि रास्ते में पिटेगा तो कोई बचाने के लिए नहीं आएगा। सोने पर सुहागा यह कि वीरपाल सिंह यादव इसे एक तरह से जायज ठहरा रहे हैं। सपा ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कि संस्कारी युवा कौन हैं, ऑडियो से साबित हो गया। यह ऑडियो वायरल हुआ सेक्युलर मोर्चा के ठाकुर संतोष सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट अपलोड की कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। जवाब में सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सिंगर ने कमेट डाल दिया कि नेताजी अखिलेश यादव के साथ हैं। इसके बाद संतोष ठाकुर ने विशाल को फोन किया। पहले खुद और फिर सेक्युलर मोर्चा के महानगर महासचिव अशोक यादव को थमा दिया। दोनों ने अपशब्द और पिटाई की धमकी दी। ये हुई बातचीत हैलो : हां, कौन, विशाल सिंगर बोल रहा हूं। संतोष ठाकुर : अगर मेरी फेसबुक आइडी के किसी पोस्ट पर कमेट किया तो दांत तोड़ दूंगा। विशाल सिंगर : अच्छा, एक बात बताऊं ़ ़ ़ संतोष ठाकुर : ले बात कर, ले बात कर, कु..। अशोक यादव : हां, विशाल तू इतना बड़ा हो गया, हम लोगों की आइडी पर कमेंट लिखेगा। विशाल सिंगर : मैंने सांसद जी के खिलाफ तो कुछ नहीं लिखा। क्या झूठ लिखा। अशोक यादव : तू सा.. रास्ते में पिटेगा तो कौन बचाएगा? तू ह.. रास्ते में पिटेगा तो कोई बचाने आ जाएगा, जिनकी तू चापलूसी कर रहा है। विशाल सिंगर : क्या चाह रहे हो, कमेट न करूं यह चाह रहे हो अशोक यादव : हां, हम लोगों की किसी भी पोस्ट पर कमेट मत कर। दोनों की स्वीकारोक्ति विशाल सिंगर ने फोन आने और अशोक यादव ने फोन पर रिकॉर्ड बातचीत होने की बात स्वीकारी है। यह जरूर कहा कि बातचीत कुछ दिन पुरानी है। यह बोले-वीरपाल जब गंदे-गंदे पोस्ट डालेंगे तो हम तो बर्दाश्त कर जाएंगे, नौजवान बर्दाश्त नहीं कर पाते। उन्हें तो गुस्सा आएगा। उन्होंने कुछ कह दिया होगा। सपा का जवाब जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि ऑडियो से साबित हो गया कि संस्कारी नौजवान कौन हैं? वीरपाल सिंह यादव कह रहे थे कि सपा के नौजवान उदंड हैं। अपशब्द और रास्ते में पिटवाने की धमकी को अब वह क्या नाम देंगे?
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें