Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव : सरकार ही नहीं संगठन में भी युवाओं को तरजीह Bareilly News

एक दौर था राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले बुजुर्गो को ही वरीयता मिल पाती थी। भारतीय जनता पार्टी भी इससे अछूती नहीं थी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 09:21 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव : सरकार ही नहीं संगठन में भी युवाओं को तरजीह Bareilly News
भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव : सरकार ही नहीं संगठन में भी युवाओं को तरजीह Bareilly News

बरेली, जेएनएन : एक दौर था राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले बुजुर्गो को ही वरीयता मिल पाती थी। भारतीय जनता पार्टी भी इससे अछूती नहीं थी। पार्टी में अनुभव के साथ युवा जोश को सरकार के बाद अब संगठन में भी तरजीह दी जाएगी। अगले महीने होने वाले मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए हाईकमान ने 40 वर्ष आयु वर्ग वालों के नाम पर ही विचार करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कार्यकर्ताओं पर भी विचार होगा, लेकिन इनकी उम्र 42 या 43 वर्ष से अधिक नहीं हो। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हों। यह निर्णय संगठन की मजबूती के लिए लिया गया है। इससे सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

19 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष चुनाव

संगठनात्मक चुनाव 18 से 22 सितंबर तक बूथ अध्यक्षों के चुने जाने से शुरू होंगे। इसके बाद अगले माह 19 अक्टूबर को मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा।

पार्टी हाईकमान ने मंडल अध्यक्ष पद पर 40 वर्ष तक के कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। - रविंद्र पाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.