पशुओं का इलाज करने वाले युवक को मारी गोली, हालत गंभीर Badaun News
सहसवान में पशुओं का इलाज करने वाले एक युवक को अज्ञात कारणों के चलते कुछ लोगो ने गोली मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 04:22 PM (IST)
जेएनएन, बदायूं : सहसवान में पशुओं का इलाज करने वाले एक युवक को अज्ञात कारणों के चलते कुछ लोगो ने गोली मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अारोपितों ने घटना को अंजाम देने के लिए युवक को पशु का इलाज कराने के बहाने से बुलाया था। घायल युवक का नाम बृजेश पुत्र सुनील निवासी सिलहरी बताया जा रहा है। हालत बिगड़ने पर युवक को बरेली जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें