Move to Jagran APP

World Population Day : ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसे देशों से ज्यादा है बरेली जोन की आबादी

World Population Day बरेली जोन आस्ट्रेलिया व श्रीलंका जैसे देशों से भी आगे है। इस समय बरेली जोन की आबादी 2 करोड़ 99 लाख से ज्यादा है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 04:44 PM (IST)
World Population Day : ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसे देशों से ज्यादा है बरेली जोन की आबादी
World Population Day : ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसे देशों से ज्यादा है बरेली जोन की आबादी

बरेली, जेएनएन।World Population Day :हर दिन के साथ बढ़ती आबादी हमारे लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिसके कारण कई समस्या स्वत: ही उत्पन्न हाे रही है। आबादी के मामले में अापको यह जानकार आश्चर्य होगा कि बरेली जोन, आस्ट्रेलिया व श्रीलंका जैसे देशों से भी आगे है। इस समय बरेली जोन की आबादी 2 करोड़ 99 लाख से ज्यादा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में आस्ट्रेलिया की आबादी करीब 2 करोड़ 55 लाख और श्रीलंका की आबादी 2 करोड़ 14 लाख है। आबादी के लिहाज से आस्ट्रेलिया व श्रीलंका विश्व के क्रमश: 55 वें और 58वें नंबर के देश हैं।

loksabha election banner

आबादी के लिहाज से भारत विश्व का दूसरा देश है और यूपी देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य। यूपी के एक-एक जिले की आबादी विश्व के कई देशों से ज्यादा है। बरेली जोन में बरेली (50 लाख आबादी) के अलावा, शाहजहांपुर (35 लाख आबादी), बदायूं (36 लाख आबादी), पीलीभीत (24.5 लाख आबादी), रामपुर (27 लाख आबादी), सम्भल (28 लाख आबादी), मुरादाबाद (35 लाख आबादी), अमरोहा (20 लाख आबादी) व बिजनौर (44 लाख आबादी) जिले आते हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग दो करोड़ 99 लाख 50 हजार है।

विश्व के देशों की आबादी के लिहाज से देखें तो बरेली जोन विश्व के 47वें नंबर के देश घाना (3 करोड़ 10 लाख आबादी) के बाद 48वें नंबर का देश बन सकता है। 48वें नंबर पर काबिज यमन की आबादी (2 करोड़ 98 लाख) है। वहीं अगर जिलेवार आबादी की बात की जाए तो अकेले बरेली जनपद ही आबादी के मामले में आयरलैंड (49 लाख 37 हजार आबादी) व न्यूजीलैंड (48 लाख 22 हजार आबादी) जैसे चर्चित देशों से आगे है। हालांकि ये आंकड़े किसी अच्छी उपलब्धि के नहीं हैं। बढ़ती आबादी न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों के लिए मुसीबत है बल्कि इससे आने वाली पीढ़ी के सामने तमाम तरह की मुश्किलें पैदा होंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.