Move to Jagran APP

लोगों को लुभा रहे लकड़ी के खिलौने व मिट्टी के बर्तन

शुक्रवार को दैनिक जागरण के सहयोग से बरेली अर्बन हाट संचालक समिति ने सिविल लाइंस में ओडीओपी हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 12:28 PM (IST)
लोगों को लुभा रहे लकड़ी के खिलौने व मिट्टी के बर्तन
लोगों को लुभा रहे लकड़ी के खिलौने व मिट्टी के बर्तन

 जेएनएन, बरेली : शुक्रवार को दैनिक जागरण के सहयोग से बरेली अर्बन हाट संचालक समिति ने सिविल लाइंस में ओडीओपी हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया। लकड़ी के खिलौने और मिट्टी के बर्तनों ने लोगों को खूब लुभाया। मेले में कारीगरों की कला का हुनर देखने लोग उमड़ रहे हैं।

loksabha election banner

गेंद कटोरा का बच्चों में उत्साह

मेले में लकड़ी के खिलौने, सजावटी वस्तुएं और रसोई के सामान का स्टॉल लगा है। धागा-फिरंगी, किटकिटा और गेंद कटोरा को बच्चे पसंद कर रहे हैं। झालर, की-हैंगर, चूड़ी स्टैंड महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।

मिट्टी के बर्तनों की धूम

चीनी मिट्टी से बने बर्तन और शो-पीस का सबसे बड़ा स्टॉल लगा है। लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगे कछुए के आकार की गुल्लक, मग, कप-प्लेट, कुल्हड़ देख लोग आश्चर्य कर रहे हैं। चकला, थाली, कटोरी, गिलास और केतली पंसद की जा रही है। 

प्रदेशभर से जुटे कारीगर

मेले में वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ, चित्रकूट, अमरोहा, हाथरस, लखीमपुर खीरी के कारीगरों ने स्टॉल लगाए हैं। सस्ते दामों में मिल रही वस्तुएं लोंगों को खूब लुभा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.