Hotspot Hajiapur Challenge : बरेली के हजियापुर में डीएम के आदेश के बाद महिलाएं बनी चुनौती, लोग ले रहे सहारा Bareilly News
लोग मनमानी के चलते सिलिंडर और सब्जी खरीदने के बहाने घरों के बाहर महिलाओं को साथ लेकर निकल रहे है। जिससे वह क्षेत्र में बरती जाने वाली सख्ती से बच सकें।
बरेली, जेएनएन। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर हजियापुर में डीएम के आदेश के बाद अब महिलाएं चुनौती बनी नजर आ रही है। दरअसल बरेली डीएम ने आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति किए जाने के आदेश जारी किए थे। ताकि लोग घरों से बाहर न निकले। लेकिन लोगों ने घरों से बाहर निकलने के लिए महिलाओं को अपना सहारा बना लिया है।
लोग मनमानी के चलते सिलिंडर और सब्जी खरीदने के बहाने घरों के बाहर महिलाओं को साथ लेकर निकल रहे है। जिससे वह क्षेत्र में बरती जाने वाली सख्ती से बच सकें। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी लोगों और महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन लोगों के मनमानी करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित करने के साथ ही डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेष पांडेय आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किए जाने के आदेश पहले ही जारी कर चुके है। जिसके बाद आपूर्ति भी जारी है। इसके अलावा हॉटस्पाट क्षेत्र में सैनिटेशन का कार्य जारी है। स्वास्थ्य िविभाग की टीम भी क्षेत्र में सर्वे के लिए रवाना हो चुकी है।
कम्युनिटी संक्रमण की आशंका के चलते बरेली प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। जिसको लेकर वह एहतियात संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाने का प्रयास कर रहा है। जिससे की इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इसके साथ ही लोगों से सहयोग करने की लगातार अपील भी कर रहा है।