विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली-सीतापुर हाईवे पर मर गई इंसानियत, महिला के अर्धनग्न शव को रौंदते रहे वाहन; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Published: Sat, 26 Oct 2024 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2024 03:45 PM (IST)

UP Crime बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। वाहनों के निकलने से शव कुचल चुका था ...और पढ़ें

UP Crime: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरीदपुर बाइपास पर शुक्रवार सुबह मिला महिला का अर्धनग्न शव. Concept Photo
UP Crime: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरीदपुर बाइपास पर शुक्रवार सुबह मिला महिला का अर्धनग्न शव. Concept Photo

HighLights

  1. हाइवे पर चलती कार से महिला की फेंका
  2. दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका
  3. फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य, महिला की नहीं हुई पहचान

संवाद सहयोगी, जागरण फरीदपुर । UP Crime: बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरीदपुर बाइपास पर शुक्रवार सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव डिवाइडर किनारे पड़ा मिला। शव को कई वाहन रौंद चुके थे। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले को हादसा मान रही है। शुक्रवार सुबह फरीदपुर पुलिस को सूचना मिली कि फरीदपुर बाइपास के पास एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें- तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद के बाद अब पिरान कलियर दरगाह के प्रसाद पर हंगामा, केमिकल का हो रहा था इस्‍तेमाल

औंधे मुंह पड़ा था महिला का शव

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। एक हाथ ऊपर था। धड़ के नीचे वस्त्र नहीं थे। वाहनों के निकलने से शव कुचल चुका था, जिससे महिला का चेहरा भी बिगड़ गया था। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। घटनास्थल के आसपास ढाबा कर्मचारियों ने बताया कि सुबह को डिवाइडर के पास महिला का शव पड़ा देखा। उसका ऊपरी हिस्सा वाहनों से कुचल चुका था।

निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे

आशंका जताई कि उसे चलते वाहन से फेंका गया, उसके निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। इस पर इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने तर्क दिया कि दुर्घटना के कारण भी कपड़े फट जाते हैं। संभव है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आई हो और दूर तक घिसटने के कारण कपड़े फट गए। शव डिवाइडर से सटकर पड़ा था, इसलिए अन्य चालकों की नजर नहीं गई होगी, इस कारण कई वाहन रौंदते चले गए होंगे।

यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला

इसके बावजूद, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत का असली कारण सामने आ सके। अभी शव की शिनाख्त का इंतजार किया जा रहा, इसलिए शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कोई सुराग या साक्ष्य न छूटे, इसलिए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया था। प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रही है।

सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम भी मामले को सड़क हादसा मान रहे हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही।