Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो नहीं खिंचवाने दिया तो दुल्हन को आया गुस्सा, तुरंत लौटा दी बारात- दूल्हे ने बुला ली पुलिस लेकिन...

    दुल्हन को काफी समझाने के बाद भी जब वह तैयार नहीं हुई तो वधु पक्ष के लोगों ने बारात को वापस कर दिया। बात बढ़ती देख लोगों ने पुलिस को बुलाया तो पुलिसकर्मियों ने भी दुल्हन को समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने बारात मे हुड़दंग करने वाले 9 हुडदंगियों का शांति भंग में चालान कर दिया।

    By Rajeev Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 23 Nov 2024 07:26 PM (IST)
    Hero Image
    फोटो खिंचवाने को लेकर हुड़दंगियों ने काटा हुड़दंग,दुल्हन ने वापस लौटा दी बारात

    संवाद सूत्र, फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव में ढोल नगाड़ों के बीच एक युवक युवती के घर बारात लेकर पहुंचा।डीजे की धुन पर नाचते गाते बाराती बारात का आनंद ले रहे थे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जयमाला के बाद फोटो सेशन शुरु हुआ। फोटो सेशन के बीच शराब के नशे में हुड़दंगियों ने जमकर हुड़दंग किया। वधू पक्ष के हुड़दंगी और वर के हुड़दंगी आपस मे भिड़ गये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो को लेकर बढ़ गया विवाद

     

    वधु पक्ष का आरोप था कि वर पक्ष के लोग फोटो नहीं लेने दे रहे थे जिसके कारण विवाद बढ़ता चला गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद से बारात में सन्नाटा पसर गया। हर किसी ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई।

    पुलिस ने निकाला यह समाधान

    दुल्हन को काफी समझाने के बाद भी जब वह तैयार नहीं हुई तो वधु पक्ष के लोगों ने बारात को वापस कर दिया।बात बढ़ती देख लोगों ने पुलिस को बुलाया तो पुलिसकर्मियों ने भी दुल्हन को समझने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

    जिसके बाद पुलिस ने बारात मे हुड़दंग करने वाले 9 हुडदंगियों का शांति भंग में चालान कर दिया और दोनों पक्षों के हुए खर्च को लेकर समझौता करा दिया। पता चला वर और वधू ने लगभग 1 साल पहले सामूहिक विवाह योजना में विवाह रचाया था। अब सामाजिक तौर पर विवाह की रस्म और दावत आदि का इंतजाम किया गया था।

    किशोरी को बरामद करने की एसएसपी से लगायी गुहार

    नवाबगंज। एक युवक अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गगया। घटना की प्राथमिकी दर्ज हुए 23 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है और न ही किशोरी को ही बरामद किया है। जिससे परेशान किशोरी के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दे बेटी को बरामद कराने की गुहार लगायी है।

    नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने रुप किशोर 28 अक्टूबर को अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिसकी प्राथमिकी किशोरी के पिता की ओर से रुप किशोर और उसके परिजनों के खिलाफ थाना नवाबगंज में लिखायी थी।

    लेकिन अब तक न तो पुलिस ने किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है और न ही किशोरी को ही बरामद किया है। जिससे परेशान किशोरी के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दे बेटी को बरामद किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें : UP By Election Results 2024: …तो इसलिए उपचुनाव में झटका खा गए अखिलेश यादव, कांग्रेस ने पीछे खींच लिए थे हाथ!