Move to Jagran APP

मौसम का मिजाज : उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत Bareilly News

एक दो बार हवा के साथ उनकी कालिमा भी बढ़ी। उमस के चलते बारिश के आसार भी बने लेकिन बादल हवा के साथ उड़ गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:36 AM (IST)
मौसम का मिजाज : उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत Bareilly News
मौसम का मिजाज : उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत Bareilly News

बरेली, जेएनएन : शहर में उमस व तापमान बढ़ने से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बादल छाएंगे, लेकिन बारिश हवा के दबाव पर निर्भर करेगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। एक दो बार हवा के साथ उनकी कालिमा भी बढ़ी। उमस के चलते बारिश के आसार भी बने, लेकिन बादल हवा के साथ उड़ गए। फिर निकली तेज धूप से गर्मी और बढ़ी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि अगले सप्ताह सोमवार तक बादल छाए रहेंगे। सिस्टम बनने पर बारिश भी होगी। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम आद्रता 91 प्रतिशत रही, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.