Move to Jagran APP

पीलीभीत में बाढ़ से बचाव के कार्य देखने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह

मानसून आने के बाद हर साल उत्तर प्रदेश की नदियों में बाढ़ आती है।जो काफी तबाही मचाती है।इसको लेकर इस बार प्रदेश सरकार पहले से ही सचेत हो गई है।प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां बाढ़ ज्यादा तबाही मचाती है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 02:05 PM (IST)
पीलीभीत में बाढ़ से बचाव के कार्य देखने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह
मंत्री अमरिया क्षेत्र की नगरिया कालोनी में देवहा नदी की बाढ़ से बचाव के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे।

बरेली, जेएनएन। मानसून आने के बाद हर साल उत्तर प्रदेश की नदियों में बाढ़ आती है।जो काफी तबाही मचाती है।इसको लेकर इस बार प्रदेश सरकार पहले से ही सचेत हो गई है।प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां बाढ़ ज्यादा तबाही मचाती है।इसी कड़ी में मंत्री बुधवार रात पीलीभीत पहुंचे।यहां गुरुवार सुबह वह अमरिया क्षेत्र की नगरिया कालोनी में देवहा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। नगरिया कालोनी के बाद जल शक्ति मंत्री पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में निर्माणाधीन तटबंध का जायजा लेने भी गए। वहां निरीक्षण करने के उपरांत बाइफरकेशन स्थित गेस्टहाउस में कुछ देर विश्राम करने के उपरांत लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रवाना होंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.