Move to Jagran APP

नमामि गंगे परियोजना :गंगा हमारी संस्कृति, इसे नई पीढ़ी को निर्मल रूप में सौपें Badaun News

नमामि गंगे योजना के तहत गंगा यात्रा बुधवार को जरीफ नगर पहुंची। जिले के प्रभारी समेत तीन मंत्री यात्रा की अगुवानी की। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 09:36 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 05:36 PM (IST)
नमामि गंगे परियोजना :गंगा हमारी संस्कृति, इसे नई पीढ़ी को निर्मल रूप में सौपें Badaun News
नमामि गंगे परियोजना :गंगा हमारी संस्कृति, इसे नई पीढ़ी को निर्मल रूप में सौपें Badaun News

जेएनएन, बदायूं : कछला घाट पहुँची गंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति है। इसे नयी पीढ़ी को निर्मल रूप में सौंपे। गंगा हमारी मां है, इसे गंदा नही होने देंगे, ऐसा संकल्प लें।

loksabha election banner

कछला घाट पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि हम भागीरथी परंपरा के लोग हैं। कांग्रेस की सरकार में गंगा मैली रह गई। उस पाप की उन्हें सजा भी मिली। अब गंगा को निर्मल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका खोया वैभव वापस दे रहे। घाट भी सुंदर हो रहे। पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा। जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार बढ़ रहा।

गंगा आध्यात्म है और अर्थ का जरिया भी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही। आमजन भी संकल्प लें कि गंगा किनारे गंदगी नहीं होने देंगे। प्रदेश के राजमंत्री महेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, प्रदेश में मंत्री सुरेश खन्ना, सुरेश राणा, ब्रजेश पाठक, चौधरी लक्ष्मी नारायण, कपिल अग्रवाल, महेश गुप्ता, बलदेव औलख, सांसद डॉ संघ मित्रा मौर्य, बीएल वर्मा ने घाट पर जाकर गंगा पूजन किया।

इससे पहले दोपहर बारह बजे जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जरीफनगर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रास्ते में दहगवां, सहसवान, मुजरिया में भी कई जगह स्वागत हुआ। कछला से यात्रा बदायूं होते हुए उसावां के रास्ते शाहजहांपुर के कलान पहुँची।नमामि गंगे योजना के तहत सम्भल जिले के गुन्नौर से अा रही गंगा यात्रा ने बुधवार को दोपहर बदायूं के जरीफ नगर में प्रवेश किया।

35 किमी तक हुआ यात्रा का स्वागत : बदायूं के उसावां से कलान तहसील में प्रवेश करने के बाद 35 किमी तक यात्रा का स्वागत होगा। केंद्र सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तथा प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत डीएम, एसपी, नोडल अधिकारी व सीडीओ यात्र का स्वागत करेंगे।यात्रा के स्वागत मार्ग के लिए चयनित गंगा ग्रामों में पहले से ही अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। ढाई चौराहे के पास सभा स्थल बनाया गया है।

सौ से अधिक पुलिकर्मी संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी :  गंगा यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीओ जलालाबाद के नेतृत्व में सौ से अधिक पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी।एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेगी।

गंगा यात्रा की सुरक्षा के लिए आठ इंस्पेक्टर को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा 18 एसआइ, 60 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगाई गई है। जलालाबाद से कोला मोड़ होते हुए मिर्जापुर कलान से बदायूं की ओर जाने वाले बड़े वाहन सुबह से शाम तक बंद रहेंगे। जलालाबाद से कटरा होते हुए बरेली के लिए रूट को डायवर्ट किया गया। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी टीएसआइ विपिन शुक्ला के हाथों में होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.