Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 Re polling: शाहजहांपुर में पुनर्मतदान, आठ बूथों पर 45.92 फीसद वोट पड़े

शाहजहांपुर के आठ बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक कुल 45.80 फीसद मतदान हुआ।

By Edited By: Published: Sat, 04 May 2019 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 10:05 PM (IST)
Loksabha Election 2019 Re polling: शाहजहांपुर में पुनर्मतदान, आठ बूथों पर 45.92 फीसद वोट पड़े
Loksabha Election 2019 Re polling: शाहजहांपुर में पुनर्मतदान, आठ बूथों पर 45.92 फीसद वोट पड़े

जेएनएन, शाहजहांपुर : ईवीएम व वीवीपैट की खराब के बाद चुनाव आयोग के आदेश पर जिले के आठ बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्वक तरीके से निपट गया। कुल 45.92 फीसद मतदान हुआ, जो 29 अप्रैल को हुए 45.80 फीसद की तुलना में महज .12 फीसद ज्यादा रहा। जिस कारण जिले के कुल मतदान प्रतिशत पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। सोमवार को जिले में दददौल के तीन, पुवायां व तिलहर के दो-दो और जलालाबाद के एक बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक 12.70 फीसद वोट पड़े चुके थे। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 25.72 फीसद पहुंच गया, पर उसके बाद रफ्तार धीमी हो गई और शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 7663 में से 3519 मतदाताओं ने ही वोट डाले। चौथे चरण के 29 अप्रैल को मतदान के दौरान 587 वीवीपैट व ईवीएम खराब हो गए थे। आठ बूथों के पीठासीन अधिकारियों ने खराबी के बावजूद वीवीपैट न बदले जोन का लिखित ब्योरा दिया था। जिस पर चुनाव आयोग के प्रेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आयोग को 19 बिंदुओं के तहत भेजी गई रिपोर्ट में रिपोल की संस्तुति की थी। 

loksabha election banner

कड़े रहे इंतजाम 

पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चुनाव प्रेक्षक के अलावा मंडलयायुक्त रणवीर प्रसाद, डीआईजी आरके पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित स्कूल व शराब की दुकानें बंद रहीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

मॉकपोल से ही आई थी गड़बड़ी 

29 अप्रैल को मतदान के दौरान मॉकपोल के समय से ही वीवीपैट व ईवीएम गड़बड़ होने लगी थीं। शाम तक 587 वीवीपैट व ईवीएम खराब हुई थीं, जिनमें से 107 मॉकपोल के दौरान बिगड़ी थीं। कई बूथों पर सूचना के बावजूद वीवीपैट नहीं बदले जा सके। लेकिन आठ बूथों के पीठासीन अधिकारियों ने वीवीपैट खराबी के बावजूद न बदले जोन का लिखित ब्योरा दिया था। नतीजतन चुनाव आयोग के प्रेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आयोग को 19 बिंदुओं के तहत भेजी गई रिपोर्ट में रिपोल की संस्तुति कर दी थी। शनिवार को चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आठ बूथों पर रिपोल कराने के निर्देश दिए थे।  

7663 वोटर में से 3519 ने ही वोट डाले

चुनाव आयोग ने जिन आठ बूथों पर रिपोल की संस्तुति की, वहां कुल 7663 मतदाता है। इनमें 3510 मतदाताओं ने 29 अप्रैल मतदान किया था। जोकि जिले के औसत मतदान से मात्र 5.6 फीसद कम है। तब सभी आठ बूथों पर कुल 48.81 फीसद मतदान हुआ था। रिपोल के बाद मतदान फीसद बढऩे की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। 7663 में से 3519 मतदाताओं ने ही वोट डाले। कुल मिलाकर महज नौ वोट बढ़े। 

इन बूथों पर हुआ पुर्नमतदान 

विस क्षेत्र    :  बूथ नंबर         मतदेय स्थल                             मतदाता संख्या

जलालाबाद  :  289    सेठ सियाराम कॉलेज कमरा नंबर -तीन         831  

तिलहर       :   68     एलबीजेपी कॉलेज कमरा नंबर चार               1268

तिलहर        :  327   थमिक पाठशाला रहदेवा                            1161

पुवायां         :  368   जूनियर हाईस्कूल पुवायां                           1090

पुवायां         :  351   सरस्वती शिशु मंदिर दक्षिणी रूम                1289      

ददरौल         :  140   प्राथमिक पाठशाला नगला बनवारी              707

ददरौल         :  255   प्राथमिक पाठशाला रामखेड़ा                       744

ददरौल         :  371   प्राथमिक पाठशाला कटिया रज्जब               670 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.