उच्च शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह Bareilly News
हम उच्च शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना चाहते है। राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय हर वर्ग के लिए शिक्षा प्रदान करता है।
बरेली, जेएनएन : बरेली कॉलेज के एमएड सभागार में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में अवसर और चुनौतियों विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा हम उच्च शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय हर वर्ग के लिए शिक्षा प्रदान करता है। ये क्लास नहीं मास विश्वविद्यालय है ताकि उच्च शिक्षा का दायरा बढ़े।
उन्होंने विश्वविद्यालय की खामियां भी स्वीकार कीं। कहा कि खामियों बहुत हैं जिनकी आलोचना करने के बजाय दूर करने पर मंथन करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ और बेहतर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार शर्मा ने बेहतर शिक्षा और देशहित मे उसके प्रयोग पर जोर दिया। विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक डॉ आशुतोष गुप्ता ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ आरबी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन बरेली कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शालिनी सिंह ने किया।