सब्जी विक्रेता की पत्नी की दिन दहाडे़ गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी Bareilly News
बारादरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला की अज्ञात लाेगों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
जेएनएन, बरेली : बारादरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला की अज्ञात लाेगो ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हो सकी जब महिला का पति सब्जी बेचकर दोपहर घर पहुंचा। जहां उसे पत्नी का शव लहुलुहान हालत में बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है।
11 से 1 के बीच घटी घटना : हजियापुर निवासी शमीम मियां की पत्नी आसमा का कत्ल सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच हुआ है। परिजनों की मानें तो 11 बजे के आस पास बहन नाजमा ने आसमां को चाय पिलाई थी। उसके बाद सभी अपने कामों में व्यस्त हो गए।
फोरेंसिक टीम ने शुरु की पड़ताल : हत्या की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल को प्रोटेक्ट कर अपनी इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम मौके से फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित कर रही है। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारी मामले में पूछताछ कर रहे है।