Move to Jagran APP

दीपावली और छठ पूजा के लिए दौड़ेंगी बरेली परिक्षेत्र की 665 बसें, जानिए किन रूटाे पर मिलेगी हर घंटे बस

UP Roadways Bus Service दीपावली पर्व और छठ पूजा को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां कर ली हैं। हर रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस मिल सके इसके लिए बरेली परिक्षेत्र के बेड़े की 665 बसें रूटों पर दौड़ेंगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 05:10 PM (IST)
दीपावली और छठ पूजा के लिए दौड़ेंगी बरेली परिक्षेत्र की 665 बसें, जानिए किन रूटाे पर मिलेगी हर घंटे बस
दीपावली और छठ पूजा के लिए दौड़ेंगी बरेली परिक्षेत्र की 665 बसें, जानिए किन रूटाे पर मिलेगी हर घंटे बस

बरेली, जेएनएन। UP Roadways Bus Service : दीपावली पर्व और छठ पूजा को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां कर ली हैं। हर रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस मिल सके, इसके लिए बरेली परिक्षेत्र के बेड़े की 665 बसें रूटों पर दौड़ेंगी। जिन रूटों पर कोरोना काल से संचालन बंद चल रहा था, उन रूटों पर भी बसें चलेंगी। अधिकारियों के मुताबिक दीपोत्सव और छठ पूजा के त्योहारों पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार निगम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर भी ड्यूटी लगाई हैं, ताकि लोड फैक्टर की जानकारी मिल सके।

loksabha election banner

बसाे के संचालन पर एक नजर 

- 02 नवंबर से शुरू होगा बसों का निर्बाध संचालन

- 11 नवंबर तक विशेष रूप से चलाई जाएंगी बसें

- 517 बसें चलती हैं आम दिनों में बरेली रीजन से

- 20 फीसद ज्यादा बसें चलाई जाएंगी त्योहार के दौरान

इन रूटों पर हर घंटे पर बस 

आगरा-लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हल्द्वानी, पीलीभीत, बदायूं, दिल्ली, टनकपुर, अलीगढ़, मुथुरा, हरिद्वार, देहरादून, रूट पर हर घंटे पर बसें मिलेंगी।

डिपो : दिल्ली रूट - आगरा रूट - टनकपुर, हल्द्वानी, कानपुर रूट- लोकल रूट

-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

बरेली : 110 - 25 - 50 - 20

रुहेलखंड : 110 - 20 - 35 - 25

बदायूं : 95 - 10 - 10 - 50

पीलीभीत : 65 - 05 - 15 - 20

-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

योग : 380 - 60 - 110 - 115

परिक्षेत्र की सभी बसों को दिवाली से पहले कार्यशालाओं में दुरुस्त करा लिया गया है। इनकी आवश्यक मरम्मत कराने के बाद रूटों पर भेजा जा रहा है। अधिकांश परिचालकों को मैनुअल टिकट की जगह ईटीएम दी जा रही हैं, ताकि वह आसानी से यात्रियों के टिकट बना सकें। - आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.