जागरण संवाददाता, बरेली : बारादरी के जोगी नवादा में सोमवार देररात माहौल बिगड़ गया। पप्पू गिरधारी के भतीजो सौरभ राठौर, टिंकू राठौर ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया जिसमें आरोपित दो अलग-अलग बाइक से सवार होकर आते दिख रहे हैं। आरोपितों ने पहुंचते विवाद शुरू कर दिया। बीच-बचाव शुरू हुआ। इसी में से एक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। घटना में दो को छर्रे लगे हैं जबकि एक के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया गया जिससे वह भी घायल हो गया।
बरेली की घटना। खुले आम हो रही गोलीबारी। @dgpup @Uppolice pic.twitter.com/dv0gk2Pe3u
— Ammar Khan (@AmmarSageer) January 23, 2023
बारादरी पुलिस के मुताबिक, रीना सिंह अधिवक्ता है। पति लखन राठौर गिरवी रखने का काम करते हैं। आरोप है कि आरोपित अपने घर में जुआ करवाते हैं। इसे घर के सामने रोड पर रातभर भीड़ लगती है। पति इस बात का विरोध करते हैं। इसी बात से आरोपित रंजिश मानते हैं।
जुआ ना बन जाए जान का कारण
सोमवार देर रात आरोपित फिर जुआ करा रहे थे। पति ने विरोध किया तो आरोपित आ धमके और हमला बोल दिया। घर में घुसकर पति लखन के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। फायरिंग की जिसमें देवर प्रेमपाल व अरविंद राठौर को छर्रे लगे। घटना के बाद आरोपितों ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। फिर धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बारादरी पुलिस पहुंची। प्रसारित वीडियो के अनुसार, दो अलग-अलग बाइक पर तीन तीन लोग सवार थे। हालांकि बारादरी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद है। इसी को लेकर घटना हुई है। जुए को लेकर विवाद की बात निराधार है।
दूसरे पक्ष के लोगों को भी आईं चोट
बारादरी पुलिस के मुताबिक, विवाद में लाठी-डंडे भी चले हैं जिसमें सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, उनके पिता नन्हेलाल व मां गीता को भी चोटें आई हैं।
घटना में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटे आई हैं। किसी को छर्रे नहीं लगे हैं। शिकायती पत्र के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, बारादरी