Move to Jagran APP

उत्तम प्रदेश बनने की राह पर उत्तर प्रदेश : राज्यपाल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी याद में आयोजित बदायूं गौरव महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रामनाईक ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 09:06 PM (IST)
उत्तम प्रदेश बनने की राह पर उत्तर प्रदेश : राज्यपाल
उत्तम प्रदेश बनने की राह पर उत्तर प्रदेश : राज्यपाल

जेएनएन, बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी याद में आयोजित बदायूं गौरव महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रामनाईक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव दिखाई देने लगा है। बिजली व्यवस्था सुधरी है, और सुधार की जरूरत है। उद्यमी भी यहां पूंजी निवेश करने लगे हैं। कानून व्यवस्था अभी सुधर रही है। अब उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बनने की राह पर है। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से अपनी निकटता बताते हुए कई प्रसंग सुनाया। बोले, उनका व्यक्तित्व हिमालय से भी ऊंचा था, उनकी सोच में सागर जैसी गहराई थी।

loksabha election banner

बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। स्वच्छता अभियान पर बोले, आज सूबे में घर-घर शौचालय बन रहे हैैं। प्रदेश सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने अभी एक साल हुआ है, लेकिन इतने कम समय में ही बदलाव दिखाई देने लगा है। उद्योगों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सहयोग से इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। बिजली की सबसे बड़ी बाधा भी दूर कराने की कोशिश की। एक जिला एक उत्पाद से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी विचार व्यक्त किए।

--कानपुर में मुकदमा, महोत्सव के मुख्य संयोजक गायब :

बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं कवि अमन मयंक शर्मा के खिलाफ कानपुर में धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में दर्ज एफआइआर को लेकर कार्यक्रम में उनकी खूब किरकिरी हुई। वह कार्यक्रम से ही गायब रहे। उन्हें नजरबंद कर दिया गया। मंच पर चढ़ने वालों की सूची से नाम भी काट दिया। उनकी पुस्तक का विमोचन भी नहीं कराया गया।

कानपुर देहात झींझक कस्बे की कवियित्री रत्नमणि तिवारी ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बदायूं के कवि अमन मयंक शर्मा उनके मोबाइल पर संदेश डालकर लगातार परेशान कर रहे हैं। कहा कि बदायूं में प्रस्तावित कवि सम्मेलन में उनकी सहमति लिए बगैर उनका नाम और फोटो छपवा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया तो कवि शर्मा उन्हें धमकियां दे रहे हैं। मोबाइल पर लगातार मिस कॉल कर परेशान भी कर रहे हैं। पीड़ित कवियित्री की तहरीर पर धोखाधड़ी, धमकी देने व नाजायज परेशान करने की धाराओं में कवि अमन मयंक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मीडिया कर्मियों ने राज्यपाल से मुख्य संयोजक के खिलाफ एफआइआर होने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल किया। उनका जवाब था कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है, अगर किसी ने अपराध किया है तो कानून अपना काम करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.