Move to Jagran APP

UP Elections 2022 : भाजपा में शामिल हुई आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान, बदलेगा सियासी समीकरण

UP Elections 2022 बरेली में दरगाह आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान के भाजपा में शामिल होने से सियासी समीकरण पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। भाजपा द्वारा बनाए गए तीन तलाक कानून से प्रभावित निदा खान तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए सोसायटी चलाती है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 31 Jan 2022 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 06:29 AM (IST)
UP Elections 2022 : भाजपा में शामिल हुई आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान, बदलेगा सियासी समीकरण

बरेली, जेएनएन। UP Elections 2022 : दरगाह आला हजरत खानदान Dargah Ala Hazrat Khandan की बहू रहीं निदा खान Nida Khan रविवार को भाजपा में शामिल हो गई। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लखनऊ से शहर पहुंचने पर देर शाम यहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी चलाकर तलाक पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली निदा खान Nida Khan आला हजरत खानदान Ala Hazrat Khandan की बहू रही हैं। उनका निकाह फरवरी 2015 में इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बड़े भाई अंजुम रजा के बेटे शीरान रजा खां से हुआ था। जुलाई 2015 में ही उनमें अलगाव हो गया। उसके बाद से वह न्याय के लिए लगातार कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं।

loksabha election banner

उन्होंने तीन तलाक Teen Talaq पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज उठाई है। भाजपा द्वारा तीन तलाक Teen Talaq के खिलाफ कानून बनाने से प्रभावित होकर निदा खान Nida Khan ने पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने बताया कि भाजपा में शामिल होने की वजह तीन तलाक कानून Triple Talaq Law बनाया जाना और सभी धर्म की महिलाओं को सशक्त बनाना है। इससे प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी निदा खान Nida Khan के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले में सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी भी दी है।वह प्रदेश में होने वाले चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए जाएंगी। तमाम विधानसभाओं में प्रवास करेंगी और वहां के मुस्लिम क्षेत्रों में घूमकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भाजपा की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। लाभार्थी परिवारों से उनके अनुभव भी लेंगी। इससे असर प्रदेश के चुनाव परिणामों पर दिखाई देने की संभावना है। बीते दिनों तौकीर रजा पर लगाए थे आरोप आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बीते दिनों कांग्रेस का दामन थामा था।

उस पर निदा खान Nida Khan ने उन पर परिवार की ही बहू का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। निदा ने तौकीर की उस बात पर जिसमें उन्होंने प्रियंका वाड्रा Priyanka Vadra को बहन मानते हुए समर्थन करने की बात कही थी, उसे उठाया। कहा था कि उन्होंने कभी अपने ही घर की बहू का साथ नहीं दिया। कहा था कि भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें सुरक्षा और न्याय मिला। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक Teen Talaq के खिलाफ कानून बनाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.