विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Driving License Rules: अब 9 नहीं, 12 सवालों के देने होंगे सही जवाब! ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के नियम बदलने की तैयारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के लिए वर्तमान में 15 में से 9 सवालों के सही जवाब ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. वर्तमान व्यवस्था में 60 प्रतिशत सवालों का सही जवाब देने पर होता है ऑटाे अप्रूव

जागरण संवाददाता, बरेली। वाहन से आप जा रहे हैं, ट्रैफिक लाइट पर रेड लाइट जल रही हैं तो बाएं से निकल जाएंगे, दाएं से निकल जाएंगे या रुक जाएंगे। स्कूल बस आगे 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से जा रही है। बस रोक कर बच्चों को उतारा जा रहा है, ऐसे में आप वाहन लेकर रुक जाएंगे, बाएं से निकल जाएंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर इसी तरह के 15 वैकल्पिक सवाल दिए जाते हैं। 60 प्रतिशत सवालों के सही जवाब यानि नौ सवालों का जवाब सही होते ही आटो अप्रूव हो जाता है, जबकि सात सवालों के जवाब गलत होते ही रिजेक्ट हो जाता है।

परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए यही प्रक्रिया चल रही है। आवेदक अगर शुरूआत के ही नौ सवालों के जवाब दे देता है तो वहीं पर आवेद आटो अप्रूव हो जाता है। उसके आगे के सवाल नहीं दिखाई देते।

अगर किसी आवेदक का शुरुआती सात सवालों का जवाब गलत हो जाता है तो आटो रिजेक्ट हो जाएगा। शुरूआत के कुछ जवाब गलत होने पर भी नौ सवालों के जवाब सही हो जाने पर अप्रूवल मिल जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक आनलाइन टेस्ट में 60 प्रतिशत अंक पाने पर मिल रहा है। सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत किए जाने प्रस्ताव किया गया है। नई व्यवस्था लागू हो जाने पर नौ की जगह 12 सवालों के सही जवाब देने पड़ेंगे।

वर्तमान व्यवस्था में नौ सवालों के जवाब सही होते ही अप्रूवल मिल जाता है, जबकि सात सवालों का जवाब गलत होते ही रिजेक्ट हो जाता है।75 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए जाने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।

सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन डाॅ. पीके सरोज ने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन में किसको कितने अंक मिले, इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। नौ सवालों का जवाब सही मिलते ही आवेदन आटो अप्रूव हो जाता है। नई व्यवस्था का आदेश आने पर उसका क्रियान्वयन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के सभी सेंटरों को पीछे छोड़ जाट रेजिमेंटल सेंटर ने रचा इतिहास, बना देश का सबसे स्वच्छ सैन्य परिसर