Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Crime News: बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी शशिबाला, नीचे लटक रहा था पैर; सीने से तमंचा सटा कर किसने मारी गोली?

    By Anuj MishraEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 03:51 PM (IST)

    सिरौली के बड़ागांव में सोमवार को सीने से तमंचा सटाकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके कमरे में ही खून से लथपथ पड़ा था। ससुरालियों ने महिला की मृत्यु को जहां खुदकुशी बताया वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने भी हत्या का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का असल राज सामने आएगा।

    Hero Image
    सीने से तमंचा सटाकर महिला की गोली मारकर हत्या।

    संवाद सूत्र, गुलड़िया/ बरेली। सिरौली के बड़ागांव में सोमवार को सीने से तमंचा सटाकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके कमरे में ही खून से लथपथ पड़ा था। ससुरालियों ने महिला की मृत्यु को जहां खुदकुशी बताया, वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने भी हत्या का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का असल राज सामने आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नन्हे लाल की शशिबाला से 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बेटे हैं। नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि वह भेड़ चराने गए हुए थे। शाम करीब चार बजे छोटे भाई दुर्वेश ने बताया कि भाभी झगड़ा कर रही हैं। इस पर भाई से कहा कि पत्नी से बात करा दो। भाई कमरे में गया तो शशिबाला अपने कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था। उनके पैर जमीन पर लटके हुए थे। इस जानकारी पर तत्काल ही घर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। 

    सटाकर मारी गई गोली, कही खुदकुशी की बात

    एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, सीओ आंवला डाॅ. दीपशिखा अहिबरन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच में सामने आया कि महिला के गोली आर-पार हो गई थी। ब्लैकनिंग भी थी, जिससे प्रथम दृष्टया साफ हो गया कि गोली सटाकर मारी गई है। ससुरालियों से पुलिस ने पूछताछ कि तो उन्होंने शशिबाला द्वारा खुदकुशी किये जाने की बात बताई। इधर, महिला के घर वालों को जानकारी हुई तो वह भी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया।

    पति-पत्नी के बीच रहता था विवाद, होती थी मारपीट

    शशिबाला और नन्हेलाल के बीच अक्सर विवाद होता था। सिरौली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व नन्हेलाल पत्नी को मायके छोड़ने गए थे। मायके के पास रास्ते में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद नन्हेलाल ने पत्नी की पिटाई कर दी। मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। शशिबाला ससुराल आई। 

    यह भी पढ़ें: Rudrapur News: गुस्साए चाचा ने भतीजे के सीने में उतार दी गोली, मौत होने पर भाई से बोला- गलती हो गई माफ कर दो

    गांव वालों से पुलिस को मिला अहम सुराग

    पुलिस ने तमंचे के बारे में जानकारी कि तो बताया कि पूर्व में घर में डकैती पड़ चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर घर में तमंचा लाया गया था। इस पर कई तरह के सवाल खड़े हुए। गांव वालों से भी पुलिस को कई जानकारियां हाथ लगीं हैं।

    हर बिंदु पर की जा रही जांच

    महिला के सीने पर जिस तरह गोली लगी है, उससे काफी हद तक अंदेशा है कि गोली उसे मारी गई है। विरोधाभासी बयानों से भी हत्या का शक गहरा गया है। सीओ डॉ. दीपशिखा ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। महिला के परिजनों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: UP News: दारोगा को मांगनी पड़ी माफी तब जाकर किसानों ने खोला जाम, ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने पर क्यों हुआ इतना तमाशा?