Move to Jagran APP

UP Chunav 2022 : बेटे सहित कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार

UP Chunav 2022 नवाबगंज से भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार ने अपने बेटे व पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के साथ सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी धीरज गुर्जर बरेली जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:00 AM (IST)
UP Chunav 2022 : बेटे सहित कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार
UP Chunav 2022 : बेटे सहित कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार

बरेली, जेएनएन। UP Chunav 2022 : नवाबगंज से भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार ने अपने बेटे व पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के साथ सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी धीरज गुर्जर, बरेली जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान जागरण से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका परिवार राजनैतिक परिवार है। विधायक केसर सिंह की कोरोना से मौत होने के बाद पार्टी के लोगों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अलावा इसके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट भी नहीं दिया।

loksabha election banner

पार्टी के लोगों से संपर्क करने में उपेक्षा की गई। जिसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व उनके नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं से प्रेरित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली है। मंगलवार को उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी वाड्रा से होगी। बताया कि पार्टी अब उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वह निर्वाह्न करेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, जनता मेरे साथ है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सभी का स्वागत किया है। कहा कि प्रदेश राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

2012 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं ऊषा गंगवार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा से 2012 में विधानसभा का चुनाव ऊषा गंगवार लड़ चुकीं है। वह नवाबगंज में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते केसर सिंह की पत्नी की हैसियत से रहतीं थी। पति केसर सिंह के साथ ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। बता दें कि ऊषा गंगवार विधायक केसर सिंह के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह की पत्नी थीं। वह पुलिस में सिपाही थे, जिनकी गांव में ही हत्या कर दी गई थी। ऊषा का कहना था कि उसके बाद केसर सिंह के साथ बतौर पत्नी रह रही थीं। उनके वीरेंद्र सिंह से पिंटू समेत तीन बच्चे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.