Move to Jagran APP

UP Cabinet Expansion Expectation : जितिन प्रसाद से प्राविधिक शिक्षा में बेहतर नतीजों की उम्मीद, मिला प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय

UP Cabinet Expansion Expectation प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद को विभाग आवंटित हो गया। उन्हें प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। युवा के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे के रूप में भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 12:50 PM (IST)
UP Cabinet Expansion Expectation : जितिन प्रसाद से प्राविधिक शिक्षा में बेहतर नतीजों की उम्मीद, मिला प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय
UP Cabinet Expansion Expectation : जितिन प्रसाद से प्राविधिक शिक्षा में बेहतर नतीजों की उम्मीद

बरेली, जेएनएन। UP Cabinet Expansion Expectation : प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद को विभाग आवंटित हो गया। उन्हें प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। युवा के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे के रूप में भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से उनको विभाग मिलने का इंतजार किया जा रहा था। प्राविधिक शिक्षा विभाग का प्रभार मिलने के बाद उनके अनुभव को देखते हुए सरकार को तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में सुधार व कुछ नया करने की उम्मीद होगी।

loksabha election banner

ताकि तकनीकी शिक्षण संस्थानों से जुड़े युवाओं के लिए कुछ बेहतर हो सके। जितिन प्रसाद के पास केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहते हुए विभिन्न मंत्रालयों में काम करने का अनुभव है। इससे पहले वह मनमोहन सरकार के दोनों कार्यकाल में इस्पात, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जैसे अहम मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रदेश सरकार में नये विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

छत्रपाल गंगवार को मिला राजस्व विभाग

विधानसभा 2022 से ठीक पांच महीने पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में एक दिन पहले शामिल हुए सभी सात मंत्रियों को विभागाें की जिम्मेदारी सौंप दी गई। विभागों के बंटवारे में भी रूहेलखंड का दबदबा कायम रहा है। कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग दिया गया है। राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के पास राजस्व विभाग आया है।

इससे पहले मोदी कैबिनेट विस्तार के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय छिनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति का सभापति बनाया गया है। केंद्र ने यह जिम्मेदारी संतोष गंगवार को मंत्रालय छीनने के डेढ़ महीने बाद सौंपी थी। बदायूं से आने वाले महेश गुप्ता के पास नगर विकास मंत्रालय है। छत्रपाल गंगवार को राजस्व मिलने के बाद भाजपा कुनबे में जश्न का माहौल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.