बरेली, जेएनएन। गुरुवार को दूसरे चरण के प्रचार के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर में कांट के मरेना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस सभी दलों पर जमकर सियासी तीर चलाए।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 का चुनाव निर्णायक है। यहां की सभी छह सीटों पर सिक्सर लगा दो। पूरे यूपी में जा रहा हूं। भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। अखिलेश 400 सीट का सपना देख रहे हैं। अब उन्हें संख्या याद नहीं आ रही। भाजपा ने सभी को मुख्यधारा से जोड़ा। मैं देर से आ पाया। 14 को कमल का बटन दबाया तो गरीब को पक्का मकान, शौचालय, बिजली, गैस मिल जाएगी। मैं गरीबी से निकलकर आया हूं। पहले गरीब खेत, जेवर घर बिकने के डर से इलाज नहीं कराता था। आज पांच लाख का मुफ्त इलाज। 10 मार्च के बाद फिर सरकार बनेगी। उसके बाद किसानों को फ्री बिजली देंगे। कल्याण सिंह ने सुशासन दिया। उन्हें पदम् दिया। ग्राम उन्नयन योजना उनके नाम पर शुरू की गई है। मंदिर उन्हें के कारण संभव हो पाााया। अखििलेश उन्हें अंतिम विदा देने नहीं गए। उन्हें सजा दी जानी चाहिए। पिछड़ों के हितैषी नहीं। कहते नई सपा। जब गुंडों को टिकट तो हम कहते पुरानी सपा। हम बुलडोजर चलवाते तो उन्हें दर्द होता है। मायावती को दर्द होता है। कांग्रेस परेशान होती है। दूसरे दलों के नेता भी आएंगे। 2019 में यूपी में 51 फीसद वोट मिले। अबकी 60 फीसद। शेष में भी हमारा हिस्सा। अभी तक ट्रेलर था। 2022 से यहां विकास तेज होगा। गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास यहां आकर मोदी ने किया। 2017 से पहले की सड़क, पुल याद कर लीजिए। पहले बिजली कितनी आती थी। अब बताओ। अखिलेश ने कहा आएंगे तो तीन सौ देंगे। उनके में 11 हजार की लाइन पर कपड़े सूखते थे।
हम दोगुना राशन, नमक दे रहे। सपा, बसपा ने कभी खाते में रुपये भेजे। इन लोगों को दर्द होता है। यह लोग योजना बनाकर 85 फीसद खा लेते थे। जब इनके खिलाफ करवाई होती तो कराह उठते हैं। एक कारोबारी से दो सौ करोड़ रुपया मिला। राहुल आलू से सोना बनाने को कहते थे। अखिलेश ऐसी मशीन लाये एक शीशी में इत्र भरो दूसरी तरफ रुपया निकलता है। 10 मााार्च को सपा का नाम बदलकर समाप्त पार्टी हो जाएगा। लक्ष्मी कमल के फूल पर ही आएंगी। हर बूथ पर 90 फीसद वोट दिलाना। वोट कटवा घूम रहे। विपक्षी भेज रहे। इनके चक्कर मे मत आना। लेकिन मोदी योगी ने ही गरीबों के लिए काम किया। 80 लाख आवास और मिलेंगे। अगर जमीन नहीं तो पट्टा देकर बनवाएंगे। अखिलेश प्रियंका सेवन स्टार होटल समझते। घर का महत्व गरीब जान सकता। हर घर में नल होगा। पार्टी गरीब का, देश का विकास करती।
भाजपा अगड़ा, पिछड़ा व दलित की त्रिवेणी को लेकर चल रही। पहले बाबा के दर्शन नहीं कर सकते थे कांवड़िये। अब फूल बरसते। पीएम ने प्रयाग में दलितों के पैर धोये। काशी में मजदूरों को सम्मान व उनके साथ भोजन किया। यह कहते भाजपा का विजय रथ रोकेंगे हम कहते 300 पार। विपक्षी की जमानत जब्त कराओ। गरीब की सरकार बनेगी। विपक्षी भारत माता व जय श्री राम का नारा नहीं लगाते। केशव प्रसाद जिले के गढ़िया रंगीन में सभा के लिए रवाना।