Move to Jagran APP

भाजपा के स्‍टार प्रचारक व सांसद धर्मेंद्र कश्‍यप को सीएम योगी ने किया फोन, जाना इन सीटों का चुनावी हाल

UP Assembly Election 2022 आंवला संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्टार प्रचारक एवं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से लोकसभा क्षेत्र के बिथरी चैनपुर आंवला फरीदपुर के अलावा दातागंज शेखूपुर विधानसभा के चुनावी हालात की जानकारी ली।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:14 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:14 AM (IST)
भाजपा के स्‍टार प्रचारक व सांसद धर्मेंद्र कश्‍यप को सीएम योगी ने किया फोन, जाना इन सीटों का चुनावी हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से विधानसभा के चुनावी हालात की जानकारी ली।

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 आंवला संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्टार प्रचारक एवं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से लोकसभा क्षेत्र के बिथरी चैनपुर, आंवला, फरीदपुर के अलावा दातागंज, शेखूपुर विधानसभा के चुनावी हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप को फोन कर संसदीय क्षेत्र की सभी सीटों की चर्चा की।

loksabha election banner

सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के अनुसार सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि क्षेत्र में सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीत रही है। वह गांव में डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां योजनाओं की जानकारी देने का काम कर रहे है। क्षेत्र की जनता अपना पूर्ण समर्थन दे रही है। लोग सरकार के विकास कार्यों नीतियों से बेहद प्रभावित है। जनता में एकतरफा माहौल है। सांसद ने मुख्यमंत्री को हर एक सीट के आंकडों की जानकारी दी। सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि भाजपा बिथरी चैनपुर की सीट अच्छी लड़ रही है। क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क में पूरा समर्थन लोगों का मिल रहा है। सांसद ने सीएम से कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री यहां आकर प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार भी कर सकते हैं।

इससे पहले रविवार को सीएम ने भाजपा के बरेली महानगर अध्‍यक्ष को फोन किया था। उनसे भी चुनावी हालात के बारे में जानकारी ली थी। साथ ही यह भी कहा था कि कोई परेशानी हो तो तत्‍काल बात कर सकते हैं। महानगर अध्‍यक्ष ने उन्‍हें बरेली के चुनावी हालातों के बारे में अवगत कराया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.