शाहजहांपुर, जेएनएन। रामगंगा नदी में नहाने गए दो युवकों की रविवार दोपहर में डूबने से मृत्यु हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ शाहजहांपुर गांव निवसी फरहद अपने अपने रिश्तेदार कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आजान के साथ गांव से कुछ दूर रामगंगा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पाने में डूब गए। काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने तलाश शुरू की। दोपहर बाद खेत पर गए ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी कि फरहद व आजान नदी में डूब गए। जिसके बाद स्वजन व ग्रामीणों ने नदी में दोनों की तलाश की। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर शव बरामद हुए।
शाहजहांंपुुर में नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त: सदर थाना क्षेत्र के लालपुल स्थित खन्नौत नदी में शुक्रवार को अज्ञात शव मिला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शनिवार को सिंधौली थाना क्षेत्र के लधौला गांव निवासी आलोक कुमार अपनी मां रेनू देवी के साथ मोर्चरी पहुंचे। आलोक ने अपने भाई अभिषेक कुमार के रूप में शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि 26 मई को आलोक मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। घर वापस न पहुंचने पर स्वजन ने उनकी तलाश की। शुक्रवार को क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास आलोक की बाइक खड़ी मिली थी।
a