Move to Jagran APP

बरेली में तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Bareilly News

तीन किलो अफीम के साथ बिथरी चैनपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों करीब दो साल से तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:03 PM (IST)
बरेली में तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Bareilly News
बरेली में तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Bareilly News

जेएनएन, बरेली : तीन किलो अफीम के साथ बिथरी चैनपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया। दोनों करीब दो साल से तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह शुक्रवार रात गश्त पर थे। तभी दो युवक पुलिस देखकर भागने लगे। उन्होंने हमराही सिपाहियों के साथ दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तलाशी ली तो दोनों के कपड़ों में तीन किलो से अधिक अफीम बंधी हुई थी।

उनकी पहचान झारखंड के जिला रांची थाना खुंटी के गांव लन्दुवडीह निवासी गोपाल मुंडा पुत्र चंदा मुंडा व बरेली थाना अलीगंज के गांव कुंडलिया निवासी भारत सिंह पुत्र गेंदन लाल के रूप में हुई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मोटा मुनाफा होने के कारण दोनों करीब दो साल से तस्करी कर रहे थे।

पूछताछ में तस्करों से पता चला कि रांची में एक किलो अफीम एक लाख से कम में मिल जाती थी, जिसे यहां लाकर पांच लाख से भी ज्यादा कीमत में बेचते थे। दोनों के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.