विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध डेंगू ने ली दो और जान

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 10:42 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Oct 2013 10:43 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बरेली: जिले में डेंगू जैसे बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी दो और लोगों को इस बीमारी ने निगल लिया। जिले में संदिग्ध डेंगू से मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है।

किला के मुहल्ला जसोली में रहने वाले 29 वर्षीय शाहिद हुसैन टेलरिंग का काम करते थे। करीब एक सप्ताह भर पहले अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। घरवालों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल से दवा दिलाई। फायदा नहीं होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बावजूद शाहिद के प्लेटलेट्स लगातार गिरते चले गए। शुक्रवार रात अचानक प्लेटलेट्स मात्र आठ हजार हो गए। अस्पताल में ही शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसी तरह भूड़ के मुहल्ला जोशी टोला निवासी दस वर्षीय अविनाश जोशी को बीते दिनों बुखार आया था। घरवालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात अचानक अविनाश की हालत बिगड़ गई। शनिवार तड़के अस्पताल में ही अविनाश ने दम तोड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर