Move to Jagran APP

Mishap : बरेली में नहाने गए दो सगे भाइयों की रामगंगा नदी में डूबने से मौत Bareilly News

दोनों भाई नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान दोनो गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 05:25 PM (IST)
Mishap : बरेली में नहाने गए दो सगे भाइयों की रामगंगा नदी में डूबने से मौत Bareilly News
Mishap : बरेली में नहाने गए दो सगे भाइयों की रामगंगा नदी में डूबने से मौत Bareilly News

बरेली, जेएनएन। रामगंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बदायूं रोड स्थित सूर्या वैंक्वेट हॉल के पास रहने वाले जोगिंदर का दस वर्षीय अपने भाई पातीराम 12 से खेलते खेलते रामगंगा पहुंच गए। जहां दोनों भाई नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान दोनो गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए दोनों को नदी से बाहर निकलवाया। आनन फानन मेें बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.