Move to Jagran APP

Pilibhit Tiger Reserve में अब दिनभर भ्रमण नहींं कर सकेंगे पर्यटक, घूमने के लिए किया गया समय निर्धारित

Pilibhit Tiger Reserve पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के भ्रमण का समय निर्धारित कर दिया गया है। पहली शिफ्ट में सुबह 6.30 से 10 बजे तक पर्यटक भ्रमण करेंगे। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक रहेगी। अन्य समय में पर्यटक जंगल में नहीं घूम सकेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:12 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:12 AM (IST)
Pilibhit Tiger Reserve में अब दिनभर भ्रमण नहींं कर सकेंगे पर्यटक, घूमने के लिए किया गया समय निर्धारित
पहली शिफ्ट सुबह 6.30 से 10 बजे तक, दूसरी अपराह्न दो से बजे से सूर्यास्त तक

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के भ्रमण का समय निर्धारित कर दिया गया है। पहली शिफ्ट में सुबह 6.30 से 10 बजे तक पर्यटक भ्रमण करेंगे। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक रहेगी। इसके अलावा अन्य समय में पर्यटक जंगल में नहीं घूम सकेंगे। चूका स्थल पर भ्रमण करने का समय सुबह नौ से सायं चार बजे निर्धारित किया गया है। पर्यटन सत्र के शुभारंभ के बाद तीन दिन में शुल्क देकर 133 लोग जंगल की सैर कर चुके हैं। आने वाले दिनों में दैनिक पर्यटकों की संख्या धीरे धीरे और बढ़ने की संभावना है।

loksabha election banner

सैलानियों के लिए विगत 15 नवंबर से जंगल की सैर के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का शुभारंभ हो चुका है। पहले दिन चूका सहित अन्य स्थानों पर पर्यटकों को भ्रमण करने की सुविधा निश्शुल्क प्रदान की गई। विशेषकर तमाम बच्चों ने चूका स्थल का खूब आनंद उठाया था। उसके अगले दिन शुल्क जमा करके जंगल का भ्रमण करने वाले पर्यटक पहुंचने लगे। उसी दिन वन मंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से अधिक संख्या में पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया गया था। टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए दो शिफ्टों में जंगल और चूका स्थल सहित अन्य दर्शनीय स्थानों की सैर कराने की व्यवस्था लागू की गई है।

पहली शिफ्ट सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दो अपराह्न दो बजे से लेकर सूर्यास्त तक रहेगी। इसके बाद पर्यटक जंगल की सैर नहीं कर सकेंगे। इन दिनों सुबह को सर्द मौसम होने के कारण कम संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। जबकि दोपहर में ठीक-ठाक भीड़ लग जाती है। टाइगर रिजर्व खुलने के बाद से 16 नवंबर को 36 पर्यटक, 17 नवंबर को 47 और 18 नवंबर को 50 पर्यटकों ने जंगल की सैर करने का आनंद लिया है। तरह तरह के पक्षियों एवं वन्यजीवों को देखा।

वन क्षेत्राधिकारी का कहना है धीरे धीरे सैलानियों की संख्या बढने लगेगी। टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल के अनुसार पर्यटन का समय इस तरह से निर्धारित किया गया है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके स्वच्छंद विचरण में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। साथ ही पर्यटकों को भी किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे, इसका ध्यान रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.