Move to Jagran APP

Todays Horoscope 24 September 2021 : आज चंद्रमा व्यापारियों को कराएगा विशेष लाभ, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 24 September 2021 आज चंद्रमा मंगल की राशि मेष में गतिशील है। यह चंद्रमा की मित्र राशि है। बरेली की राशि से चंद्रमा द्वादश भाव में स्थित है। ज्योतिष के अनुसार द्वादश भाव का चंद्रमा शुभ सूचक माना जाता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:50 AM (IST)
Todays Horoscope 24 September 2021 : आज चंद्रमा व्यापारियों को कराएगा विशेष लाभ, जानिए क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा।

Todays Horoscope 24 September 2021 : आज चंद्रमा मंगल की राशि मेष में गतिशील है। यह चंद्रमा की मित्र राशि है। बरेली की राशि से चंद्रमा द्वादश भाव में स्थित है। ज्योतिष के अनुसार द्वादश भाव का चंद्रमा शुभ सूचक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा। खासकर आज मेष, कर्क, सिंह कन्या, कुंभ, मीन राशि के जातक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज के दिन कोई भी खरीददारी बेहद ही उन्नति दायक होगी और पूजा पाठ का भी अनंत फल मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए गरीबों की सहायता करें। सफेद वस्त्र पहनेंं और सफेद वस्तुओं का दान करें। रोग शांति के लिए शुक्र मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - अश्विनी मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - तृतीया तिथि 8:29 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र प्रातः 8:52 तक उपरांत भरणी नक्षत्र

योग - व्याघात योग

करण -विष्टि भद्र करण प्रातः 8:29 तक उपरांत बव करण

शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:21 से 10:34 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:04 से 1:34 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:34 से शाम 6:05 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष-मन प्रसन्न रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मिथुन-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क-आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध सुधरेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का भी सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या- परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के योग हैं।

तुला-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक-नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। खर्चों की अध‍िकता से मन परेशान रहेगा।

मकर-बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती हैं कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। धार्म‍िक स्‍थल की यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ रहेगा। तनाव से दूर रहें।

मीन -वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। आकस्‍म‍िक धन की प्राप्‍त‍ि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.