आज जागरण के सरोकारों का संकल्प लेंगे हजारों लोग Bareilly News
जागरण के सात सरोकार - सुशिक्षित समाज स्वस्थ समाज नारी सशक्तीकरण जल संरक्षण गरीबी उन्मूलन पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियोजन का संकल्प दिलाया जाएगा।
बरेली, जेएनएन : सामाजिक चेतना का प्रवाह और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराने वाले दैनिक जागरण के सात सरोकारों को आमजन भी आत्मसात करेंगे। इसके लिए बुधवार सुबह दस बजे पुलिस लाइंस में हजारों शहरवासी इकट्ठे होंगे। उन्हें एडीजी अविनाश चंद्र जागरण के सात सरोकार के सात संकल्प दिलाएंगे।
दैनिक जागरण बरेली के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जागरण के सात सरोकार - सुशिक्षित समाज, स्वस्थ समाज, नारी सशक्तीकरण, जल संरक्षण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियोजन का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद एडीजी अविनाश चंद्र हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे।
ये संगठन होंगे शामिल
हिंदूू जागरण मंच, श्री हरिमंदिर ट्रस्ट, रोटरी क्लब साउथ, बरेली मोबाइल डीलर एसोसिएशन, बरेली रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन, श्री गणोश उत्सव समिति शाहबाद, मराठा बुलियन एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन शामिल रहेंगे।
आइटीबीपी बैंड करेगा अगवानी
रैली में शामिल हजारों शहरवासियों की अगवानी के लिए जागरण परिवार रहेगा तो आइटीबीपी बैंड भी रैली की शोभा बढ़ाएगा। पुलिस लाइंस से ही रैली के साथ-साथ चलने वाला बैंड सभी को आकर्षित करेगा।
इन कॉलेजों के छात्र-छात्रएं होंगे शामिल
फ्यूचर कॉलेज, एसआरएमएस, खंडेलवाल कॉलेज, रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट कॉलेज के अलावा स्टेडियम, एनएसएस, यूनिवर्सिटी छात्रवास के विद्यार्थी शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्कर आदि मौजूद होंगी।
यहां से होकर गुजरेगी रैली
रैली पुलिस लाइंस से शुरू होकर चौकी चौराहा पहुंचेगी। वहां से बटलर प्लाजा, एमसीआइ प्लाजा के सामने से होकर अयूब खां चौराहा जाएगी। वहां से नगर निगम के सामने से होते हुए बरेली कॉलेज पहुंचकर समाप्त होगी।
ये संगठन करेंगे स्वागत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बटलर प्लाजा के पास पेट्रेाल पंप पर स्वागत करेगा। रुहेलखंड व्यापार मंडल की ओर से अयूब खां चौराहे पर रैली का स्वागत होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर निगम के सामने स्वागत करेगा।
जनसंख्या को बनाया जनशक्ति
बीते छह दिन में पाठकों को जागरण के छह सरोकारों के बारे में बताया गया। सातवां सरोकार जनसंख्या नियोजन है। सवा अरब से ज्यादा आबादी वाले देश में अधिक जनसंख्या को लेकर तमाम सवाल उठाए जाते हैं। यह सही है कि जनसंख्या अधिक होने से असंतुलन होता है। मगर, इन सबके बीच एक कोशिश करनी जरूरी है, वह है कि हम अपनी जनसंख्या को किस तरह नियोजित करें कि वह देश हित, समाज हित में काम आए।