Move to Jagran APP

Today 28 October 2021 Horoscope : आज समृद्धिवान बनाएगा गुरु-पुष्य योग और स्वराशि का चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Today 28 October 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ चांदी सौंदर्य प्रसाधन और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 09:03 AM (IST)
Today 28 October 2021 Horoscope : आज समृद्धिवान बनाएगा गुरु-पुष्य योग और स्वराशि का चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Today 28 October 2021 Horoscope : आज समृद्धिवान बनाएगा गुरु-पुष्य योग और स्वराशि का चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Today 28 October 2021 News : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विद्यमान है। ज्योतिषीय दृष्टि से तृतीय भाव में चंद्रमा लाभदायक और बेहद सकारात्मकता का कारक होता है। रसद पदार्थ, चांदी, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न, और शिक्षा से जुड़े लोगों को चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद है। साथ ही, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। आज भूमि, भवन, वाहन, आभूषण खरीदना समृद्धि कारक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र के मुताबिक आज साध्य योग के साथ गुरु पुख योग भी रहेगा। इस योग में किया गया कोई भी कार्य समृद्धि कारक माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए विष्णु सहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। रोग शांति के लिए पीले वस्त्र पहने। पीली वस्तुओं का दान करें। केले के वृक्ष पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - कार्तिक मास कृष्ण पक्ष

दिन - बृहस्पतिवार

तिथि - सप्तमी तिथि मध्यान्ह 12:18 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 9:10 तक उपरांत पुख नक्षत्र

योग - साध्य योग

करण - बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रात: 6:19 से 7:48 तक

चर, लाभ, अमृत,का चौघड़िया प्रातः 10:34 से मध्यान्ह 2:44 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 4:08 से रात्रि 8:44 तक

आज का राशिफल

मेष-ं आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। दबी हुई समस्याएं फिर से उभर कर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। कामकाज के लिए किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे, तो लोग भड़क सकते हैं। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी आज बेहतर है। काजू की मिठाई गरीब बच्चों में बांटने से नौकरी/ बिजनेस में तरक्की होगी।

वृषभ - आज आपका अपना धन धार्मिक कार्य में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। किसी दूर के रिश्तेदार से यहां मिली आकास्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकी का सहारा ले। खाली समय में आपको एक खेल आज के दिन खेल सकते हैं, लेकिन सावधानी से रहे क्योंकि आज दुर्घटना होने की संभावना है। वैवाहिक स्तर बेहतरीन है। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, लाभ होगा।

मिथुन - आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा क्योंकि, आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। फैसला लेते वक्त अपनी तार्किकता का छोड़ें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयां हल हो जाएंगी। आज आपके पास खाली वक्त होगा। वैवाहिक जीवन आज भावुकता भरा होगा। सूर्य देव को जल चढ़ाएं, लाभ होगा।

कर्क - अपने गुस्से पर काबू रखें, और ऑफिस में सबके साथ ढंग से व्यवहार करे।अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। शाम को साथियों का साथ मजेदार रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए आज अच्छा दिन है। जौ, मूली, काली सरसों का दान किसी मांगने वाले को देने से उन्नति होगी।

सिंह - आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपके जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्वास्थ्य सुधरेगा।

कन्या - आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है की अचानक का मुनाफा भी मिले। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी ना होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से लव लाइफ अच्छी होगी।

तुला - आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। वक्त पर आपकी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है, यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी। और उन्हें प्रेरित करेगी। काम में लग्न में उत्साह दिखाएं, दिन उम्दा है, इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन देंगे। आपका जीवन साथी आज काफी रोमानी मिजाज में है। अपने इष्ट देव के पीले फूल चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

वृश्चिक - आज आप अपने घर के सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवन साथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आशा की नई किरण आएगी। आप में बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौकों को झट से दबोच ले। विवाह का स्तर अच्छा है। सफेद मिष्ठान्न खाने ,खिलाने से लाभ होगा।

धनु - आज अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यालय में आज कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आप में से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़ भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन है। जौ की आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाने से लाभ होगा।

मकर - अगर आप का धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। वह घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। जीवन साथी से प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

कुम्भ - आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है, जिसकी वजह से आपका अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन परिवारिक सहयोग मदद देगा। सहकर्मी व सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं लेकिन, वह ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। जीवन साथी से आज नोकझोंक संभव है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, लाभ होगा।

मीन - जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। व्यवसायियों केb लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। सफेद वस्तुओं का दान आपके पारिवारिक सुख को बढ़ाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.