Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन राशि वालों को आज वापस मिल सकती है कर्ज की रकम, जानिए क्या कहते है सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शनिदेव की मकर राशि में गतिशील रहेगा जो कि नवम भाव में चंद्रमा होगा। ज्योतिष के अनुसार नवम भाव का चंद्रमा लाभदायक और सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 09:25 AM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 09:25 AM (IST)
Today Horoscope : इन राशि वालों को आज वापस मिल सकती है कर्ज की रकम, जानिए क्या कहते है सितारे
Today Horoscope : इन राशि वालों को आज वापस मिल सकती है कर्ज की रकम, जानिए क्या कहते है सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा शनिदेव की मकर राशि में गतिशील रहेगा जो कि नवम भाव में चंद्रमा होगा। ज्योतिष के अनुसार नवम भाव का चंद्रमा लाभदायक और सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र के मुताबिक ऐसे में लोहा, केमिकल, शिक्षा, मेडिकल से जुड़े लोगों को चंद्रमा विशेष शुभ दायक रहेगा। साथ ही मेष, वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ इन राशि के जातकों पर चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासन के लिए भी चंद्रमा फायदेमंद रहेगा। सरकारी तंत्र में आए के बढ़ोतरी के संकेत हैं। विकास की योजनाएं तीव्रता से आगे बढ़ेंगी।

loksabha election banner

आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के हरे वस्त्र पहने, हरी वस्तुओं का दान करें। बुध मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। रोग शांति के लिए हरी चूड़ियां, हरी साड़ी, कुछ पैसा किन्नरों को दान करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

दिन - वुधवार

तिथि - षष्ठी तिथि प्रातः 8:24 तक उपरांत सप्तमी तिथि

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

योग - शूल योग प्रातः 9:08 तक उपरांत गंड योग

करण - तैतुल करण प्रातः 8:24 तक उपरांत गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 6:32 बजे से 9:14 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:35 से मध्यान्ह 11:57 तक

चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:28 से शाम 5:20 तक

आज का राशिफल

मेष- आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर अमल शुरू कर सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन करें।सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

वृषभ- आज किसी से विवाद की आशंका है। अज्ञात डर आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों की ओर कुछ दुखद खबर मिल सकती है। काराेबार में लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतों का हल निकलेगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। जोखिम को टालें।

मिथुन- आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है।

कर्क- आपका दिनप्रसन्नतादायक रहेगा। आपके काम मनमाफिक पूरे होंगे। ऑफिस में खुशखबरी मिलेगी। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अनजान लोगों की वजह से आपको कुछ उलझन हो सकती है।

सिंह- आपके कार्य में प्रगति होगी। नए काम से लाभ होगा।धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। जोखिम वाले कार्य करने से बचें। अनजबियों से सावधान रहें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी।

कन्या- आज आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है। दिनभर उलझन में रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अपने लाइफ पार्टनर से हर बात को शेयर करें। अनजान लोगों से सामने गोपनीय चर्चा करने से बचें। आपको कहीं जाना पड़ सकता है।दफ्तर में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। बाहरी खानपान काे टालें। आपको आज उधार की रकम वापस मिल सकती है।

तुला- इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा।किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। आपको खानपान पर संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दिनभर खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव रहेगा। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

वृश्चिक- आज स्वास्थ्य लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार न दें।

धनु- आज विवाहितों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। कुसंगति से बचें। नशापान से दूर रहें। आज किसी गैरजरूरी कार्य में खर्च कर सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। बातचीत के दौरान सतर्क रहें। नए काम से फायदा होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

कुंभ- आज काम के दबाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जा सकते हैंं। अनजान लोगों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके नए काम में प्रगति होगी।

मीन- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। कामकाजी लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। आपको धार्मिक यात्रा करने का माैका मिल सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.