Move to Jagran APP

Today 13 November 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Today 13 November 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शनि देव की कुंभ राशि में रहेगा बरेली की राशि में चंद्रमा दशम भाव में रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशम भाव का चंद्रमा कारोबार में वृद्धि कराता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Today 13 November 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Today 13 November 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Today 13 November 2021 Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा शनि देव की कुंभ राशि में रहेगा, बरेली की राशि में चंद्रमा दशम भाव में रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशम भाव का चंद्रमा कारोबार में वृद्धि कराता है। दशम भाव का चंद्रमा आज व्यापारियों पर पूर्ण कृपा बरसाएगा। साथ ही मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु ,मकर और कुंभ राशि के जातक आज उर्जा से लवरेज रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज लोहा, शिक्षा, मेडिकल, केमिकल, भूमि, भवन खरीदना बेहद ही अनुकूल है। आज का दिन प्रशासन के लिए भी लाभकारी साबित होगा। प्रशासनिक आय में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए निर्धनों को अन्न वस्त्र दान करें। सुख शांति के लिए शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

prime article banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2073

शाके - 1943

मास - कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - दशमी तिथि

नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र

योग - व्याघात योग

करण - तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:03 से 9:26 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:11 शाम 4:29 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:42 से रात्रि 7:19 तक

आज का राशिफल

मेष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। तनाव से बचें।

वृष- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवनसुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन- कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय स्रोत विकसित हो सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

कर्क- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कमी आ सकती है।

सिंह- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मि‍लेगा।

कन्या- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला- मन अशान्त रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। माता से मतभेद बढ़ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं।

वृश्चिक- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों से च‍िंति‍त‍ रहेंगे।

धनु- सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में आशांति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का साथ मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.