Move to Jagran APP

Today 11 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं सितारे

Today 11 October 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मध्यान्ह 1254 तक तक वृश्चिक राशि में रहेगा उपरांत बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद फायदेमंद और लाभकारी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 09:58 AM (IST)
Today 11 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं सितारे
Today 11 October 2021 Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Today 11 October 2021 Horoscope: बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मध्यान्ह 12:54 तक तक वृश्चिक राशि में रहेगा, उपरांत बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के अनुसार सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद फायदेमंद और लाभकारी है। मध्यान्ह 12:54 के बाद अष्टम चंद्रमा होगा जो कष्टकारी माना जाता है जो रोग को बढ़ाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक ऐसे में रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। केमिकल, कपड़ा ,भूमि, तरल पदार्थ, प्रॉपर्टी, लोहा, शिक्षा से जुड़े वर्गों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। सिंह, तुला, वृश्चिक,और कुंभ इन चार राशि के जातकों पर चंद्रमा मेहरबान रहेगा। आज सौभाग्य और शोभन योग दोनों व्याप्त रहेंगे। जो बेहद कल्याणकारी माने जाते है। इस योग में की गई पूजा आराधना बहुत ही सिद्धि दायक होती है। आर्थिक उन्नति के लिए लाल मां कात्यायनी की पूजा आराधना करें दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। रोग शांति के लिए सफेद वस्त्र पहने, सफेद वस्तुओं का दान करें, और चंद्रमा की रोशनी में कम से कम 15 से 20 मिनट बैठे।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - अश्विनी मास शुक्ल पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - षष्ठी तिथि

नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र मध्यान्ह 12:54 तक उपरांत मूल नक्षत्र

योग - सौभाग्य योग मध्यान्ह 11:45 तक उपरांत शोभन योग

करण - कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:12 से 7:38 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:05 से 10:32 तक

चर, लाभ, अमृत, चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:26 से रात्रि 7:19 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-धन की रक्षा करें। आज धन का व्यय हो सकता है।बचत करने की आदत डालें, नहीं तो आगे चल कर परेशानी उठानी पड़ सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार को लेकर आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

वृषभ -व्यापार को गति देने के लिए आज आप अथक परिश्रम करेंगे। धन की कमी महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। आज अच्छा समाचार भी प्राप्त हो सकता है।धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। राहु आपकी राशि में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं।

मिथुन-खर्चों पर नियंत्रण करें। नहीं तो मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन मिलने वाले अवसरों में लाभ की स्थिति को खोजने का प्रयास करें। सफलता मिल सकती है।

कर्क-आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप मिलने वाले अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने से वंचित रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आज आप नकारात्मक विचार और ऊर्जा से दूरी बनाकर रखें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

सिंह-धन लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई है। छोटे छोटे निवेशों से आज आप बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य को लेकर आज आप गंभीर रहेंगे, धन का उचित निवेश करने में सफल रहेंगे।

कन्या-व्यापार में आज हानि हो सकती है। धन की प्राप्ति के लिए आज आपको कठोर संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए लेनदेन में सावधानी बरतें। आज संबंध और संपर्कों का लाभ उठाएं और व्यापार को नई गति प्रदान करने की कोशिश करें।

तुला-बाजार की स्थिति आज आपको निवेश करने के लिए आकर्षित कर सकती है। आज धन से धन बनाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बड़ा निवेश करने की स्थिति से बचें। जल्दबाजी में धन संबंधी कोई कार्य न करें।

वृश्चिक-लाभ की स्थिति अचानक बन सकती है। आज भम्र की स्थिति न बनने दें, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। व्यापार में रूचि लें और नए विचारों को अपनाएं। केतु का प्रभाव बना हुआ हैं

धनु-आय के स्त्रोत विकसित करने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। ग्रहों की चाल आज आपको नियमों का पालन करने के लिए कह रही है, इसलिए गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें।

मकर-धन के मामले में आज सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। निवेश की रणनीति आज बदलनी पड़ सकती है। आज पूर्व में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। जल्दबाजी में धन का निवेश करने से बचें।

कुंभ-आज दूसरों को राय यानि सलाह देकर भी धन प्राप्त कर सकते हैं। बाजार की स्थिति को आज समझने में काफी हद तक सफल रहेंगे, लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.