Move to Jagran APP

मोरारी बापू की कथा में भक्तों को लाने के लिए आठ रूट पर चलेंगी बसें

शहर में 23 मार्च से नैनीताल मार्ग स्थित कत्था फैक्ट्री में रामकथा शुरु होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:59 PM (IST)
मोरारी बापू की कथा में भक्तों को लाने के लिए आठ रूट पर चलेंगी बसें
मोरारी बापू की कथा में भक्तों को लाने के लिए आठ रूट पर चलेंगी बसें

जेएनएन, बरेली : शहर में 23 मार्च से नैनीताल मार्ग स्थित कत्था फैक्ट्री में रामकथा शुरु होगी। श्रद्धालु 22 वर्ष बाद एक बार फिर से मोरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा का प्रवचन सुन सकेंगे।

prime article banner

रामकथा प्रेमयज्ञ समिति के केके दमानी ने बताया कि कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। भक्तों को कथा स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। समिति इसके लिए आठ स्थानों से बसें चलाएगी। 23 मार्च को पहले दिन कथा दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। 24 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन कथा का समय सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। यहा से मिलेगी बस सेवा

रूट नंबर 01 :करगैना पुलिस चौकी, चौरासी घंटा मन्दिर सुभाष नगर, सिटी, किला बाजार, अलखनाथ मंदिर, हार्टमैन पुल, कुदेशिया फाटक, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 02: सुरेश शर्मा नगर, डोहरा चौराहा, ग्रीन पार्क, सेटेलाइट, गाधी उद्यान, श्यामगंज, मूर्ति नर्सिंग होम, धर्मकाटा, कुदेशिया फाटक, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 03 : झूलेलाल द्वार, केके अस्पताल, श्री बाके बिहारी मंदिर, शील चौराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, रामजानकी मंदिर, कुदेशिया फाटक, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 04 : सेटेलाइट, बरेली कॉलेज, कालीमंदिर कालीबाड़ी, चौपुला, सिटी, किला मजार, मिनी बाइपास, कर्मचारी नगर, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 05 : सीबीगंज, महेशपुरा, किप्स फैक्ट्री, कर्मचारी नगर, धर्मकाटा, विपिन अस्पताल, डाकखाना, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 06: डेलापीर, सौ फुटा रोड, वीरसवारकर नगर, महानगर, फनसिटी, एयरफोर्स गेट, सन सिटी, नॉर्थ सिटी, कुर्माचल नगर, डेलापीर, धर्मदत्त सिटी अस्पताल, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 07: सुरेश शर्मा नगर, बजरंग ढाबा, संजय नगर, ईट पैजाया का चौराहा, स्टेडियम, डीडीपुरम, सेलेक्शन पॉइंट, जनकपुरी, धर्मदत्त सिटी अस्पताल, कत्था फैक्ट्री। रूट नंबर 08: बरेली जंक्शन, कचहरी, चौकी चौराहा, गाधी उद्यान, विकास भवन, श्यामगंज पुल, हरि मंदिर मॉडल टाउन, कीर्ति नगर, डीडीपुरम, शील चौराहा, रामजानकी मंदिर, धर्मदत्त सिटी अस्पताल, कुदेशिया फाटक, कत्था फैक्ट्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK