Move to Jagran APP

Independence Day 2022 पर पीलीभीत में बुलडोजर के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Independence Day 2022 सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरनपुर नगर के सिरसा चौराहे के पास से 10 बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कोतवाली रोड स्टेशन रोड माधोटांडा डिवाइडर होते हुए सिरसा चौराहे पहुंची।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:30 PM (IST)
Independence Day 2022 पर पीलीभीत में बुलडोजर के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
Independence Day 2022 : पीलीभीत में बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकालते लोग। जागरण

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। Independence Day 2022 : जनपद के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर भी नगर में दस बुलडोजर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्र से भी तिरंगा यात्रा पूरनपुर पहुंची।

loksabha election banner

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरनपुर नगर के सिरसा चौराहे के पास से 10 बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, माधोटांडा डिवाइडर होते हुए सिरसा चौराहे पहुंची। यहां विधायक बाबूराम पासवान और अन्य कई लोगों ने बुलडोजर से निकली यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा सबलपुर क्षेत्र से भी तिरंगा यात्रा पूरनपुर पहुंची जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में बुलडोजर का मुद्दा काफी हावी रहा था। इसके बाद जब योगी आदित्‍यनाथ दोबारा मुख्‍यमंत्री बने तब उन्‍हें बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा। प्रदेश में जमीन माफिया और अवैध काम करने वालों की संपत्ति पर जमकर बुलडोजर चला। इसके बाद से बुलडोजर का क्रेज पूरे प्रदेश में बढ़ गया। जहां सावन में कई जगह बुलडोजर से कांवड़ लाने की खबरें आईं तो वहीं अब बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.