Move to Jagran APP

Bareilly Weather News : बरेली में दिन और रात के तापमान में दोगुनेे से ज्यादा का हो रहा अंतर, लोगों को सतर्क रहने की है जरूरत, सामान्य से तेज हवा चलने की है संभावना

Bareilly Weather News मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में करीब ढाई गुना अंतर रहा। दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है जबकि रात में पुरवा हवा के चलने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:30 AM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में दिन और रात के तापमान में दोगुनेे से ज्यादा का हो रहा अंतर, लोगों को सतर्क रहने की है जरूरत, सामान्य से तेज हवा चलने की है संभावना
दिन में सूरज ने 'आंख दिखाई, रात में चली ठंडी पुरवाई, अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क हवाओं से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सूरज के तेवर से बाहर निकलना तक मुश्किल है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यानी, दिन और रात के तापमान में करीब ढाई गुना अंतर रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में पुरवा हवा के चलने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान तेजी से गिरता है। यही वजह है कि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार के अधिकतम तापमान में खास अंतर नहीं था, जबकि बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था, लेकिन गुरुवार रात यह सीधे चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

14 अप्रैल तक सामान्य से कुछ तेज चलेगी हवा

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि 14 अप्रैल तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तरह ही रहेगा।हालांकि इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से कुछ ज्यादा होगी। इसकी रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर पांच से छह किलोमीटर तक रहने का अंदेशा है, जिससे दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.