दूसरी शादी करने जा रहा था युवक, पत्नी ने किया हंगामा
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी बिजौरिया मुहल्ले निवासी एक युवक से दो वर्ष हुआ था। कई माह से विवाद चलने के कारण वह मायके में रह रही है। इसी बीच उसके पति फाजिलपुर गांव की एक युवती से अपना रिश्ता तय कर लिया।
संस, नवाबगंज : पत्नी को छोड़कर पति दूसरी युवती से शादी रचाने जा रहा था। अपनी बरात लेकर घर से निकलने वाला ही था। पत्नी को भनक लगी तो वह ससुराल पहुंची और हंगामा काटा। गुस्साए पति ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी बिजौरिया मुहल्ले निवासी एक युवक से दो वर्ष हुआ था। कई माह से विवाद चलने के कारण वह मायके में रह रही है। इसी बीच उसके पति फाजिलपुर गांव की एक युवती से अपना रिश्ता तय कर लिया। सोमवार को युवक को अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर जाना था। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच समझौता हो गया है। युवक दूसरा विवाह न कर अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा।