Move to Jagran APP

नगर निगम के बड़े कामों में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, बरेली : नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद यहां के

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 02:31 AM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 02:31 AM (IST)
नगर निगम के बड़े कामों में आएगी तेजी
नगर निगम के बड़े कामों में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, बरेली : नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद यहां के रुके हुए बड़े कामों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। शासन से मिलने वाली मंजूरी की भी अब जल्द मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। आचार संहिता के कारण जो काम रुके हुए थे, उन्हें शुरू करा दिया गया है।

loksabha election banner

पिछले वर्ष नगर निगम ने अपने विभिन्न मदों में सड़क-नाली के करीब 135 कामों की स्वीकृति दी थी। उनमें से करीब 110 के टेंडर हो गए। शेष काम टेंडर न आने के कारण नहीं हो सके। आचार संहिता से पहले 110 कामों में करीब 70 फीसद काम पूरे कर लिए गए। इधर, रुके हुए काम अधिकारियों ने शुरू करवा दिए। साथ ही पूर्व में नहीं हो पाए कामों के लिए टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी निगम कर रहा है। अब जल्द बड़े कामों में भी तेजी की संभावना जताई जा रही है।

निगम की नई बिल्डिंग : नगर निगम के बड़े कामों में वहां नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। नगर निगम ने अवस्थापना निधि के तहत करीब 12 करोड़ रुपये का बजट रख लिया है। मामला शासन की स्वीकृति में फंसा हुआ है। अब प्रदेश सरकार से इसकी मंजूरी होने की आस जताई जा रही है।

मल्टीलेवल पार्किग : नगर निगम को कुतुबखाना घंटाघर के पास मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण करना है। इसके लिए एक करोड़ का बजट जारी भी कर दिया गया है। बावजूद इसके अब तक टेंडर नहीं किया गया। अधिकारियों की मानें तो आचार संहिता से पहले टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन वे शर्तो पर खरे नहीं उतरे। अब फिर से टेंडर निकालने की तैयारी है। टेंडर होने के बाद नगर निगम अनुबंध कराने के साथ ही मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण शुरू कराएगा।

कान्हा उपवन : पशुओं को आश्रय देने के लिए नगर निगम सीबीगंज में करीब 28 बीघा भूमि पर पशु आश्रय गृह कान्हा उपवन के नाम से शुरू कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने चार करोड़ रुपये का बजट रखा है। एक करोड़ रुपये जारी भी कर दिया। नगर निगम मौके पर चहारदीवारी का निर्माण करवा रहा है। बीते दिनों जमीन को लेकर कुछ विवाद थे। उन्हें निपटाने के बाद निगम ने काम शुरू करा दिया।

वर्जन ::

नगर निगम के सभी बड़े काम समय पर पूरे कराए जाएंगे। नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। मल्टीस्टोरी पार्किग के टेंडर भी जल्द होंगे। कान्हा उपवन में तेजी से काम चल रहा है।

एसके अंबेडकर, मुख्य अभियंता, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.