बरेली की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में बेखौफ घूम रही बाघिन
फतेहगंज पश्चिमी की बंद रबर फैक्ट्री में बाघिन अभी तक रात में शिकार की तलाश में ही निकलती थी अब सुबह और दोपहर में भी घूमती दिख रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 01:55 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : फतेहगंज पश्चिमी की बंद रबर फैक्ट्री में बाघिन अभी तक रात में शिकार की तलाश में ही निकलती थी, अब सुबह और दोपहर में भी घूमती दिख रही है। फैक्ट्री परिसर में लगे सेंसर कैमरों में बाघिन की लगातार फोटो कैद हो रही है। गुरुवार को कोयला प्लांट के पास भी वह दिखी। मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार ने बताया कि बाघिन की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसे पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून व वन्यजीव विशेषज्ञों से बात की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें