सौ बीघा जमीन घोटाले का मुख्य आरोपित होगा बहाल bareilly news
सौ बीघा जमीन घोटाले के मुख्य आरोपित कहे जाने वाले रामोद सक्सेना को बहाल किया जाएगा।
जेएनएन, बरेली : सौ बीघा जमीन घोटाले के मुख्य आरोपित कहे जाने वाले रामोद सक्सेना को बहाल किया जाएगा। करीब एक साल से निलंबित चल चल रहा है। कोर्ट ने उसे बहाल करने के आदेश दिए हैं। जबकि, उसके खिलाफ जांच अभी भी चल रही है।
कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग में अहलमद पद पर तैनात रहे रामोद सक्सेना पर नवाबगंज के डंडिया नजमुल निशा गांव की सौ बीघा जमीन घोटाले का आरोप है। इसकी जांच के दौरान बुलाए जाने पर मारपीट करने पर उसे 24 घंटे के लिए जेल भी जाना पड़ा था। तब से निलंबित है।
घोटाला गांव अटंगा चांदपुर के अबरार हुसैन की ओर खतौनी में हेराफेरी कर जमीन किसी अन्य के नाम दर्ज किए जाने की शिकायत के बाद उजागर हुआ था। विभागीय जांच भी चल रही और पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। पूर्व डीएम ने रिकार्ड रूम के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार इसकी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। कार्रवाई अभी ठंडे बस्ते में है। कोर्ट ने एडीएम सिटी को रामोद को बहाल करने के आदेश दिए हैं।
रामोद सक्सेना को बहाल करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। एक मारपीट के मामले में वह निलंबित चल रहा था।
प्रेमचंद्र द्विवेदी, चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी