पीलीभीत में फंदे पर लटकते मिले दो बच्चों की मां व युवक का शव, फैली सनसनी
दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला व युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव जहां अपने घर में फंदे से लटकता मिला।
पीलीभीत, जेएनएन। दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला व युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव जहां अपने घर में फंदे से लटकता मिला। वहीं महिला का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर लटकता मिला। जिसके बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इधर पुलिस ने मामले मेें अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है।
रामनगर गांव में रहने वाला अमित कुमार का अपने ही गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां से काफी समय से प्रेम चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने व प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने दोनो पर सख्ती कर दी। उनका मिलना जुलना बंद कर दिया। इसके साथ ही उनकी निगरानी भी शुरू कर दी।
शुक्रवार को सुबह जब काफी देर तक अमित अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजे पर दस्तक देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह देख परिजनों ने जब खिड़की से कमरे के अंदर झांक कर देखा तो परिजनों को अमित का शव फंदे के जरिए लटकता नजर आया। जानकारी मिलने पर घर के बाहर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
तभी कुछ देर बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली कि गांव में रहने वाली एक महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर लटक रहा है। ग्रामीण पहुुंचे तो उन्हें शव साडी के जरिए लटकता दिखाई दिया। अचानक दो आत्महत्या होने से ग्रामीणों के बीच चर्चाओ का माहौल गर्म है। वहीं पुलिस मामले मे अपने स्तर से जांच कर रही है।