Move to Jagran APP

UP Police : बरेली में महिला थाने से बेटी को लेकर भागे दंपती, मचा हड़कंप Bareilly News

थाने से कुछ दूर पुलिस ने बेटी और पिता को पकड़ लिया। लेकिन महिला का पता नहीं चला। करीब एक घंटे चले सर्च अभियान के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:48 PM (IST)
UP Police : बरेली में महिला थाने से बेटी को लेकर भागे दंपती, मचा हड़कंप Bareilly News
UP Police : बरेली में महिला थाने से बेटी को लेकर भागे दंपती, मचा हड़कंप Bareilly News

बरेली जेएनएन।डीआईजी के निर्देश पर महिला थाने में बैठे दंपत्ति पुलिस को चकमा देकर रात में भाग निकले। पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया। थाने से कुछ दूर पुलिस ने बेटी और पिता को पकड़ लिया। लेकिन महिला का पता नहीं चला। करीब एक घंटे चले सर्च अभियान के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा। जिसके बाद सभी को उझानी पुलिस को सौंप दिया।

loksabha election banner

उझानी निवासी दंपत्ति बेटी को लेकर डीआईजी के यहां दोपहर को पहुंचा था। बदायूं के एक सिपाही पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी से रिश्ता तय किया था। लेकिन सिपाही ने बाद में तोड़ दिया। दंपत्ति ने सिपाही पर गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए तो डीआईजी ने एसपी सिटी को जांच के निर्देश दे दिए। जिसके बाद दंपत्ति चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर लौटे और सिपाही पर तत्काल मुकदमा करने का दबाव बनाने लगे।

समझाने के बाद वह नहीं माननें पर डीआईजी ने उझानी पुलिस को फोन कर इन्हें ले जाकर जांच कराने की बात कही। इसके बाद भी वे अपनी मांग पर अड़े रहे, तो डीआईजी ने तीनों को महिला थाने में बिठाकर उझानी पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए। इसी दौरान रात 8:00 बजे करीब सभी भाग निकले।

जिसके बाद महिला थाने में हड़कंप मच गया पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो बाप बेटी कुछ देर में मिल गए पर महिला का पता नहीं चला। करीब 1 घंटे बाद महिला को पुलिस ने रामपुर गार्डन से पकड़ा उसी दौरान उझानी पुलिस पहुंची तो सभी को उन्हें सौंप दिया गया।

महिला थाने से निकल जाना बड़ी लापरवाही है। किसकी लापरवाही से भी वहां से भागे। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। राजेश पांडे डीआईजी

तीनों बिना बताए निकल गए थे बुझानी पुलिस के साथ जाना नहीं चाहते थे। पुलिस ने सभी को तलाश कर पकड़ लिया था। लोकेश सरन महिला थाना प्रभारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.