Move to Jagran APP

Breaking : शहर पूरी तरह से होगा लॉकडाउन, बस स्टैंड काे कराया सैनिटाइज Bareilly News

सुभाष नगर में पॉजिटिव केस मिलते ही प्रशासन ने शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन करने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते अब किसी को भी शहर में इंट्री नहीं मिलेगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 02:59 PM (IST)
Breaking : शहर पूरी तरह से होगा लॉकडाउन, बस स्टैंड काे कराया सैनिटाइज Bareilly News
Breaking : शहर पूरी तरह से होगा लॉकडाउन, बस स्टैंड काे कराया सैनिटाइज Bareilly News

बरेली, जेएनएन : सुभाष नगर में पॉजिटिव केस मिलते ही प्रशासन ने शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन करने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते अब किसी को भी शहर में इंट्री नहीं मिलेगी। जिसके लिए प्रशासन ने सभी बसों का संचालन शहर के बाहर से ही कराने का निर्णय लिया है। सभी बसे शहर के बाहर से संचालित होगी। इसके अलावा अब साधन भी बड़ा बाइपास  रजऊ पुलिस चौकी के पास से मिलेगा। 

loksabha election banner

 बस स्टैंड को कराया गया सैनिटाइज

जिले में पहला पॉजि टिव केस मिलते ही अलर्ट हुए प्रशासन ने पूरे बस स्टैंड को सेनिटाइज करा रहा है। इसके अलावा शहर से सभी प्रकार के संचालन को रोकने की तैयारी भी कर ली हैं। लॉकडाउन होने के बाद से पिछले दो दिनों में बस स्टैंड पर कई लोग दिल्ली व अन्य राज्यों से बसों में आए थे। जिसके बाद सभी को अपने अपने स्थानों पर भेजा गया था। 

डेलापीर मंडी को भी कराया गया सैनिटाइज 

प्रशासन ने बस स्टैंड के बाद डेलापीर मंडी को भी सैनिटाइज कराया है। क्योंकि लॉकडाउन के बाद से मंडियों में लोगों की भीड़ सबसे अधिक रही हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने अन्य संभावित स्थानों को भी सेनिटाइज कराया है।जिससे संभावनाअों को कम किया जा सकें। 

मौजूदा हालातों के हिसाब से कर रहे विचार 

प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन द्वारा घोषित लॉक डाउन के दि शा निर्देशों के साथ साथ शहर के मौजूदा हालातों के हिसाब से विचार करना शुरू कर दिया है। जिसके लिए अधिकारी स्थितियों का पूरा आकलन कर संभावनाओं के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे है। जिस पर अंतिम मुहर आलाधिकारियों की सहमति के बाद लगेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.